कप्तान विराट कोहली अपने विराट प्रदर्शन से पूरे क्रिकेट जगत का दिल जीत चुके हैं। विराट जब भी मैदान पर उतरते हैं तो कोई न कोई रिकॉर्ड बना कर लौटते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ कर विराट ने एक बार फिर एक नया कीर्तिमान बनाया है। वो टेस्ट में दो बार दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं।
इससे पहले कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट मैच में अपना पहला दोहरा शतक एंटीगुआ में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था। उन्होंने तब 281 गेंदो में 200 रनों की पारी खेली थी।
अब तक किस-किस भारतीय टेस्ट कप्तान ने दोहरा शतक बनाया
नवाब पटौदी
सबसे पहले नवाब पटौदी ने इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। पटौदी ने 203 रन की नॉटआउट पारी खेली थी।
सुनील गावस्कर
सुनील गावस्कर ने एक कप्तान के तौर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में 205 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।
सचिन
कप्तान के तौर पर सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 217 रनों की शानदार पारी खेली थी।
महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट कप्तान के तौर पर अपना दोहरा टेस्ट शतक साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में लगाया था। उन्होंने 244 रनों की पारी खेली थी।
Source : News Nation Bureau