logo-image

पैरालम्पिक (डिस्कस थ्रो) : विनोद कुमार ने जीता कांस्य, भारत को मिला तीसरा पदक

पैरालम्पिक (डिस्कस थ्रो) : विनोद कुमार ने जीता कांस्य, भारत को मिला तीसरा पदक

Updated on: 29 Aug 2021, 08:20 PM

टोक्यो:

भारत के पैरा एथलीट विनोद कुमार ने यहां चल रहे टोक्यो पैरालम्पिक के पुरुष डिस्कस थ्रो एफ52 इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया। इसके साथ ही भारत ने अबतक तीन पदक अपने नाम नाम कर लिए हैं।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पूर्व जवान विनोद ने एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए 19.91 मीटर का थ्रो कर तीसरा स्थान हासिल किया और देश के लिए कांस्य पदक जीता। विनोद ने अपने पांचवें प्रयास में 19.91 मीटर का थ्रो किया।

विनोद से पहले आज ही पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने महिला एकल क्लास 4 इवेंट में रजत और निषाद कुमार ने पुरुष ऊंची कूद टी47 इवेंट में रजत पदक जीता है। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर इन पैरा एथलीटों ने देश को पैरालम्पिक में तीन पदक दिलाए हैं।

-- आईएएनएस

एसकेबी/आरजेएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.