/newsnation/media/post_attachments/images/2017/10/19/93-virat.jpg)
दिवाली का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है। बॉलीवुड से खेल जगत के सितारों तक सभी दिवाली की बधाई अपने-अपने अंदाज में देश को दे रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी एक वीडियो शेयर कर के दिवाली कैसे मनाया जाए इसका संदेश दिया है।
विराट कोहली ने एक विडियो शेयर किया है। उन्होंने 13 सेकंड का वीडियो सोशल साइट पर शेयर किया है। वीडियो में फूटते पटाखों के बीच विराट अपने कानों पर हाथ रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके माध्यम से वह मैसेज दे रहे हैं कि इस बार दिवाली बिना पटाखों के मनाएं।
इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है- इस दिवाली पर इसे बदलते हैं। दिवाली की शुभकामनाएं।
This Diwali, let's change things up. 😇🙏 #HappyDiwali#FestivalOfLights#StayWrognpic.twitter.com/8YoYsXY4rF
— Virat Kohli (@imVkohli) October 18, 2017
भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी दिवाली की बधाई दी है। सहवाग ने जहां 'जय श्री राम' लिखा तो वहीं पठान ने बड़ौदा एयरपोर्ट पर जवानों को मिठाई बांटी। कैफ ने इस मौके पर मिट्टी के दीपक खरीदने की बात कही।
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us