Video: जब धोनी पहुंचे कोलकाता के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल और उठा ली पिस्टल
बुधवार को बारिश के कारण कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अभ्यास सत्र पूरा नहीं हो पाया। मौका मिलते ही धोनी कोलकाता के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल पहुंच गए। यहां धोनी ने पिस्टल से निशानेबाजी का अभ्यास किया।
नई दिल्ली:
टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी मैदान और मैदान के बाहर दोनों ही जगह आकर्शन का केन्द्र बने रहते हैं। क्रिकेट फुटबॉल से लेकर धोनी कई अन्य खेलों में भी रूची रखते हैं।
बुधवार को बारिश के कारण कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अभ्यास सत्र पूरा नहीं हो पाया। मौका मिलते ही धोनी कोलकाता के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल पहुंच गए। यहां धोनी ने पिस्टल से निशानेबाजी का अभ्यास किया।
कोलकाता पुलिस ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर धोनी के निशानेबाजी करते वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो के साथ कोलकाता पुलिस ने लिखा, 'महान महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ समय निकालकर बुधवार दोपहर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की हमारी अत्याधुनिक शूटिंग रेंज में अपने निशानेबाजी कौशल का अभ्यास किया। उनकी सटीकता बेहतरीन थी।'
जवान धोनी को अपने बीच पाकर बहुत खुश नजर आ रहे थे। आपको बता दे बीसीसीआई धोनी का नाम 'पद्म भूषण' पुरस्कार के लिए दिया है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा