VIDEO : एमएस धोनी फिर नए लुक में सामने आए, इस बार भी आप चौंक जाएंगे

पूर्व कप्तान एमएस धोनी लॉकडाउन के बीच रांची में हैं. धोनी इस बीच बाहर तो नहीं निकल रहे हैं और न ही सोशल मीडिया पर उस तरह बातें कर रहे हैं, जैसे बाकी खिलाड़ी करते हैं, लेकिन इतना जरूर है कि उनकी पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्‍टिव रहती हैं.

author-image
Pankaj Mishra
New Update
msdhonivideograb

महेंद्र सिंह धोनी Mahendra Singh Dhoni( Photo Credit : वीडियो ग्रेव)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) लॉकडाउन के बीच रांची में हैं. धोनी इस बीच बाहर तो नहीं निकल रहे हैं और न ही सोशल मीडिया पर उस तरह बातें कर रहे हैं, जैसे बाकी खिलाड़ी करते हैं, लेकिन इतना जरूर है कि उनकी पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. पिछले दिनों धोनी के एक तस्‍वीर वायरल हुई थी, जिसमें उनकी दाढ़ी सफेद दिख रही थी, तो सवाल उठाए जाने लगे थे कि क्‍या धोनी अब बूढ़े हो गए हैं. लेकिन अब कुछ ही दिन बाद धोनी का एक और वीडियो सामने आया है जो लगातार सुर्खियां बटोर रहा है और उसमें धोनी का लुक पहले से कुछ बदला हुआ नजर आ रहा है. 

Advertisment

यह भी पढ़ें ः कप्‍तान विराट कोहली ने नहीं सोचा था कि पत्‍नी अनुष्‍का...

अब साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर एमएस धोनी का लॉन में जीवा के साथ खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया. बड़ी बात यह भी है कि इस वीडियो को आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट किया. इस वीडियो में धोनी काफी गंभीर नजर आ रहे हैं. धोनी का यह वीडियो देखकर कुछ फैन्स काफी चिंतित हो गए हैं. धोनी अपने डॉगी और बेटी जीवा के साथ खेल तो रहे हैं, लेकिन वे ज्‍यादा कुछ बोल नहीं हैं, जैसा कि हमेशा ही होता है.

यह भी पढ़ें ः धोनी क्‍यों धोनी हैं, पुराने दोस्‍त आरपी सिंह ने बताई कहानी

इस वीडियो में आप देख सकते हैं. धोनी कुछ चिंता में नजर आ रहे हैं. लेकिन चिंता का सबब क्‍या है, यह किसी को नहीं पता. खैर अब धोनी के बाल सफेद होने पर भी कमेंट किए जा रहे हैं. लेकिन धोनी आईपीएल में फिर से वापसी करते हुए दिखाई देंगे. इस बीच क्रिकेट फैंस और धोनी को चाहने वाले धोनी की मैदान पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं. अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट की बात तो दूर की है, लेकिन धोनी अभी आईपीएल में भी खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे. जब तक कोरोना वायरस और कोविड 19 का कहर चल रहा है. आईपीएल 2020 यानी इस साल होने वाला 13वां सीजन टाल दिया गया है.

Source : Sports Desk

MS Dhoni mahendra-singh-dhoni sakshi dhoni
      
Advertisment