/newsnation/media/media_files/2026/01/03/vaibhav-suravanshi-created-history-become-youngest-captain-in-cricket-history-2026-01-03-14-20-06.jpg)
vaibhav suravanshi created history become youngest captain in cricket history
Vaibhav Suryavanshi: भारतीय अंडर-19 टीम और साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम के बीच पहला यूथ ओडीआई मैच खेला जा रहा है. जहां, टॉस हारकर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी है. इस दौरान भले ही 14 साल के वैभव सूर्यवंशी बड़ा स्कोर नहीं बना सके और महज 11 रन बनाकर ही अपना विकेट गंवा बैठे. मगर, वैभव ने ऐतिहासिक कारनामा किया है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको 14 वर्षीय वैभव के इस महारिकॉर्ड के बारे में बताते हैं.
Vaibhav Suryavanshi 11 रन बनाकर हुए आउट
साउथ अफ्रीका के साथ खेले जा रहे पहले यूथ ओडीआई मैच में टॉस हारकर भारतीय क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी. जहां, वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उनका बल्ला नहीं चला. वह महज 12 गेंदों पर 11 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. इस दौरान वैभव के बल्ले से 2 चौके निकले, उनका स्ट्राइक रेट 91 का रहा.
Vaibhav Suryavanshi ने रच दिया इतिहास
इस मुकाबले में भले ही वैभव सूर्यवंशी बल्ले से कुछ खास न कर सके हो, लेकिन उन्होंने मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया है. असल में, आयुष म्हात्रे की गैरमौजूदगी में वैभव सूर्यवंशी को कप्तान बनाया गया. बतौर कप्तान जब वैभव टॉस के लिए मैदान पर आए, तो उन्होंने इतिहास रच दिया.
वह 14 साल की उम्र में सूर्यवंशी यूथ वनडे में किसी टीम की कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. सूर्यावंशी न केवल यूथ वनडे में किसी टीम की कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने, बल्कि 16 साल के होने से पहले किसी भी अंडर-19 इंटरनेशनल फॉर्मेट में नेशनल टीम की कप्तानी करने वाले इतिहास के पहले क्रिकेटर भी बन गए हैं.
पहले किसके नाम था ये महारिकॉर्ड?
वैभव सूर्यवंशी से पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के अहमद शहजाद के नाम था, जिन्होंने 2007 में 15 साल और 141 दिन की उम्र में टीम की कप्तानी की थी. वहीं, भारतीय क्रिकेट इतिहास में, यूथ वनडे में सबसे कम उम्र के पिछले कप्तान अभिषेक शर्मा थे, जिन्होंने 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 16 साल और 105 दिन की उम्र में टीम की कप्तानी की थी. इसके अलावा सिर्फ तन्मय श्रीवास्तव, आर्यन जुरेल और पार्थिव पटेल ने ही 17 साल के होने से पहले अंडर-19 लेवल पर भारत की कप्तानी की है.
ये भी पढ़ें: मुस्तफिजुर रहमान IPL से अब तक कुल कितनी कमाई कर चुके हैं? 5 फ्रेंचाइजियों का रह चुके हैं हिस्सा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us