/newsnation/media/media_files/2026/02/13/saiteja-mukkamalla-shubham-ranjane-2026-02-13-20-37-40.jpg)
Saiteja Mukkamalla Shubham Ranjane Photograph: (AFP)
USA vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 21वां मैच यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका और नीदरलैंड्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. यूएसए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए. टीम के लिए सैतेजा मुक्कमल्ला और शुभम रंजने ने शानदार पारी खेलीं. अब नीदरलैंड को जीत के लिए 197 रन बनाने होंगे.
कप्तान मोनंक पटेल ने बनाए 36 रन
मोनंक पटेल और शायन जहांगीर यूएसए के लिए इस मुकाबले में पारी की शुरुआत करने के लिए आए. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 27 रन जोडे. शायन 14 बॉल में 1 चौके और 2 छक्कों के साथ 20 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद कप्तान मोनंक पटेल 22 बॉल में 3 चौके और 1 छ्क्के के साथ 36 रनों की पारी खेलकर पवेलिय लौट गए.
USA post a formidable total in this crucial encounter.🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 13, 2026
Will the Netherlands pull off the chase, or will the USA seal it with the ball? ⚔️
ICC Men’s #T20WorldCup | #USAvNED | LIVE NOW 👉 https://t.co/fGCr0ADQyOpic.twitter.com/SK3nKkjTjV
सैतेजा मुक्कमल्ला ने लगाया अर्धशतक
इसके बाद सैतेजा मुक्कमल्ला ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 51 बॉल में 5 चौके और 4 छक्कों के साथ 79 रनों की पारी खेली. अंतिम ओवर्स में टीम का स्कोर बढ़ाने में शुभम रंजने ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 23 बॉल में 3 चौके और 2 छक्कों के साथ 48 रनों का योगदान दिया. नीदरलैंड के लिए बास डी लीडे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए.
5️⃣0️⃣ up for Saiteja! 🫡
— USA Cricket (@usacricket) February 13, 2026
Credit: ICC/Getty#TeamUSA#T20WorldCup@T20WorldCup@ICCpic.twitter.com/OSG71tYwhG
यूएसए और नीदरलैंड की प्लेइंग-11
यूएसए: मोनंक पटेल (विकेट कीपर), शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कमल्ला, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, नोस्तुश केंजीगे, अली खान.
नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर), ज़ैक लायन-कैशेट, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, रोएलोफ़ वैन डेर मर्वे, काइल क्लेन, फ्रेड क्लासेन.
ये भी पढें: IND vs PAK: भारत का ये खिलाड़ी पाकिस्तान पर पडे़गा भारी, पाक के खिलाफ हैं उसके धमाकेदार आंकड़े
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us