/newsnation/media/media_files/2026/02/19/cricket-news-2026-02-19-08-11-00.jpg)
Symbolic picture Photograph: (AFP)
umpire dies: क्रिकेट के मैदान पर अक्सर आपको खेल का रोमांच देखने को मिलता है. लेकिन क्या हो जब क्रिकेट के मैदान पर मातम पसर जाए. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां पर क्रिकेट मैच के दौरान एक अंपायर को अपनी जान गवानी पड़ गई. दरअसल, जब मैदान पर मैच खेला जा रहा था, ठीक उसी वक्त मधुमक्खियों के एक बड़े झूंड ने मैदान पर हमला कर दिया, जिसकी चपेट में अंपायर आ गया. इसके बाद जब अंपायर को अस्पताल ले जाया गया तो वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया.
क्रिकेट अंपायर की हुई मौत
आपको बता दें कि ये घटना उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के शुक्लागंज क्षेत्र की है, जहां पर गंगाघाट नगर पालिका परिषद के सप्रू क्रिकेट मैदान पर बुधवार शाम को एक स्थानीय क्रिकेट मैच खेला जा रहा था. इस मैच के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने मैदान पर हमला बोल दिया. इस दौरान अंपायर मानिक गुप्ता की मधुमक्खियों के हमले से मौत हो गई.
अपस्पातल में किया मृत घोषित
जानकारी के मुताबिक, ये मैच YMCC और पैरामाउंट टीमों के बीच खेला जा रहा था. ये उन्नाव अंडर-13 का मैच बताया जा रहा है. इस दौरान मधुमक्खियों का बड़ा झुंड मैदान पर उतर आया और खिलाड़ियों और अंपायरों पर हमला कर दिया. इस हमले में अंपायर मानिक गुप्ता पर मधुमक्खियों ने कई जगह डंक मारे, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई.
इसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाया गया. वहां मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अंपायर मानिक गुप्ता कानपुर के फीलखाना मोहल्ले के रहने वाले थे. वो कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) में शामिल एक वरिष्ठ अंपायर थे. वो काफी लंबे वक्त से अंपायरिंग कर रहे थे.
खिलाड़ियी भी हुए घायल
मधुमक्खियों के झुंड का ये हमाल मैच के दौरान हुए ड्रिंक ब्रेक के दौरान हुआ. इसके बाद मैदान पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लेग. इस हमले के दौरान कई खिलाड़ी भी घायल हुए. उनकी चोट गंभीर नहीं हैं. इसके साथ ही मैच को भी बीच में रोकना पड़ गया.
ये भी पढ़ें :टीम इंडिया के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, आयरलैंड के बाद T20 World Cup 2026 में ऐसा करने वाली बनी दूसरी टीम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us