युगांडा का भारोत्तोलक टोक्यो होटल से गायब

युगांडा का भारोत्तोलक टोक्यो होटल से गायब

युगांडा का भारोत्तोलक टोक्यो होटल से गायब

author-image
IANS
New Update
Ugandan weightlifter

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

युगांडा का भारोत्तोलक जो पश्चिमी जापान में टोक्यो ओलंपिक शुरू होने से पहले ट्रेनिंग कर रहे थे, वह अचानक गायब हो गए हैं।

Advertisment

याहू जापान की रिपोर्ट के मुताबिक प्रशासन युगांडा दल के साथ आए 20 वर्षीय जुलियस सेकितोलेको की खोज में जुटी है, जो ओसाका प्रायद्वीप के इजुमिसानो में ओलंपिक से पहले ट्रेनिंग कैंप कर रहे थे।

सेकितोलेको रोजाना दी जाने वाली पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट भी दिखाने में नाकाम रहे थे। इसके बाद वह होटल के कमरे में नहीं मिले।

इजुमिसानो ने बयान जारी कर कहा, युगांडा दल का एक सदस्य अचानक से गायब हो गया है और यहां नहीं पहुंचा है। हम उन्हें ढूंढने पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बारे में पुलिस को भी सूचना दी गई है।

युगांडा दल उन टीमों में से जो टोक्यो ओलंपिक के लिए पहले ही जापान पहुंच गया था। ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से होगा।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment