ये हैं टी-20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, पांचवें नंबर पर है भारतीय क्रिकेटर का नाम

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 में जमकर रन बन रहे हैं और खूब छक्के-चौके लग रहे हैं. तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन से हैं.

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 में जमकर रन बन रहे हैं और खूब छक्के-चौके लग रहे हैं. तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन से हैं.

author-image
Sonam Gupta
New Update
top 5 batsmen with most runs in t20 world cup 2026

top 5 batsmen with most runs in t20 world cup 2026

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 में रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए अब सुपर-8 तक आ पहुंचा है. 21 फरवरी से दूसरे राउंड की शुरुआत होने वाली है, जिसका पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. आइए दूसरे राउंड के शुरू होने से पहले आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. इस लिस्ट में भारतीय बल्लेबाज का नाम पांचवें नंबर पर आता है.

Advertisment

5- ईशान किशन

टी-20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर-5 पर भारतीय स्टार ओपनर ईशान किशन का नाम है. ईशान ने अब तक 4 मुकाबलों में 202.30 की स्ट्राइक रेट और 44 के औसत से 176 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 19 चौके और 11 छक्के निकले हैं.

4- एडेन मार्करम

साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एडेन मार्करम ने भी इस टूर्नामेंट में जमकर रन बनाए हैं. उन्होंने 187.37 की स्ट्राइख रेट और 59.33 के औसत से 178 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 24 चौके और 6 छक्के निकले हैं.

3- कुसल मेंडिस

श्रीलंकाई स्टार बल्लेबाज कुसल मेंडिस का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है. उन्होंने अब तक 124.66 की स्ट्राइक रेट और 60.67 के औसत से 182 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 18 चौके और 1 छक्का लगाया है.

2- पुथुम निसंका

इस लिस्ट में दूसरा नाम श्रीलंका क्रिकेट टीम के बल्लेबाज पुथुम निसंका का आता है. निसंका ने अब तक खेले 4 मुकाबलों में 156.69 की स्ट्राइक रेट और 66.33 के औसत से 199 रन बनाए हैं. निसंका ने 21 चौके और 6 छक्के जड़े हैं.

1- साहिबजादा फरहान

टी-20 विश्व कप 2026 में अब तक सबसे अधिक रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान नंबर-1 पर हैं. फरहान ने 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 73.33 के औसत और 164.18 की स्ट्राइक रेट से 220 रन बनाए हैं. फरहान ने इस दौरान 21 चौके और 11 छक्के लगाए हैं.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की शर्मनाक हार, सिर्फ 56 रनों पर हुई ढ़ेर, भारत के साथ फाइनल खेलने का टूटा सपना

T20 World Cup ishan-kishan
Advertisment