टोक्यो ओलंपिक जाने वाले 8 केरलवासियों में श्रीजेश, इरफान शामिल

टोक्यो ओलंपिक जाने वाले 8 केरलवासियों में श्रीजेश, इरफान शामिल

टोक्यो ओलंपिक जाने वाले 8 केरलवासियों में श्रीजेश, इरफान शामिल

author-image
IANS
New Update
The exhibition

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

ओलंपियन के.टी. इरफान 23 जुलाई से शुरू हो रहे टोक्यो ओलंपिक में 20 किलोमीटर रेस वॉक इवेंट में भारतीय रंग में रंगे नजर आएंगे।

Advertisment

31 वर्षीय इरफान ने हालांकि 2016 में रियो ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था, लेकिन उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर होना पड़ा था। इससे चार साल पहले, वह 2012 के लंदन ओलंपिक में 10वें स्थान पर रहे थे और उन्होंने एक घंटा, 20 मिनट और 21 सेकंड का अपना सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज किया था।

उन्होंने 2017 एशियाई रेस-वॉकिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।

ओलंपिक स्विमिंग पूल में 200 मीटर बटरफ्लाई रेस इवेंट में 27 वर्षीय साजन प्रकाश नजर आएंगे। प्रकाश ने हाल ही में इटली में एक क्वालीफिकेशन इवेंट में 1:56.38 मिनट का समय निकालकर क्वालीफाई किया था।

तैराक का देश के लिए यह दूसरा दौरा होगा। वह 2016 में रियो में 28वें स्थान पर रहे थे।

26 वर्षीय एलेक्स एंटनी भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ट्रायल में 47.83 सेकेंड का समय लेकर मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले में हिस्सा लेंगे।

भारत के पूर्व हॉकी कप्तान पीआर श्रीजेश भारतीय हॉकी टीम के लिए गोलपोस्ट की कमान संभालेंगे। 2012 और 2016 के खेलों के बाद 33 वर्षीय खिलाड़ी का यह तीसरा ओलंपिक होगा।

एन.एन. टॉम 400 मीटर में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 45.75 सेकंड के साथ मिश्रित 4 गुणा 400 मीटर रिले में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

26 वर्षीय एमए याहिया टोक्यो ओलंपिक में मिश्रित 4 गुणा 400 मीटर रिले में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके पास 400 मीटर में 45.21 सेकेंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है और उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में 400 मीटर और 4 गुणा 400 पुरुषों की रिले दौड़ में भाग लिया था।

22 वर्षीय मुरली श्रीशंकर लंबी कूद में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने पटियाला में फेडरेशन कप में 8.26 मीटर की छलांग लगाकर क्वालीफाई किया और इसी छलांग ने उन्हें टोक्यो ओलंपिक का टिकट और राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी मिला था। यह इस सीजन में दुनिया की 11वीं सर्वश्रेष्ठ छलांग है।

इसी तरह, 24 वर्षीय जेएम पिल्याल पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। हालांकि वह 48.90 क्वालीफाइंग मार्क को तोड़ने में विफल रहे लेकिन फिर भी विश्व रैंकिंग कोटा के माध्यम से टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहे, जिसमें 14 स्पॉट उपलब्ध थे।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment