T20 World Cup 2026: इस टीम ने 19वें ओवर में लगाया पहला छक्का, जिम्बाब्वे के सामने सिर्फ इतने रनों पर हुई ढेर

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, उनकी टीम ने इस निर्णय को सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. ओमान सिर्फ 103 रनों पर सिमट कर रह गई.

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, उनकी टीम ने इस निर्णय को सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. ओमान सिर्फ 103 रनों पर सिमट कर रह गई.

author-image
Mohit Kumar
New Update
ZIM vs OMA - T20 World Cup 2026

ZIM vs OMA - T20 World Cup 2026 Photograph: (Source - Zimbabwe Cricket)

T20 World Cup 2026, ZIM vs OMA: टी20 वर्ल्डकप 2026 में आज यानि 9 फरवरी को जिम्बाब्वे और ओमान के बीच 8वां मुकाबला खेला जा रहा है. कोलंबो के सिंहल स्पोर्ट्स ग्राउंड में जारी इस मैच में ओमान की बल्लेबाजी पूरी तरह से बेबस नजर आई. जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, उनकी टीम ने इस निर्णय को सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. ओमान सिर्फ 103 रनों पर सिमट कर रह गई. 

Advertisment

27 के स्कोर पर आधी टीम लौटी पवेलियन 

ओमान ने दूसरे ओवर से ही विकेट गंवाना शुरू कर दिया था. कप्तान जतिंदर सिंह के रूप में पारी की 7वीं गेंद पर पहला झटका लगा, ब्लेसिंग मुजारबानी ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया. अगले ओवर में हम्मद मिर्जा बिना खाता खोले चलते बने. सलामी बल्लेबाज आमिर कलीम (5) चौथे ओवर में मुजारबानी का शिकार बने. करन सोनावले (0) आऊर वसीम अली (3) भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए, देखते ही देखते सिर्फ 27 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. 

यह भी पढ़ें - वानिन्दु हसरंगा निकले शाहिद अफरीदी से आगे, T20 वर्ल्डकप 2026 में किया बड़ा कारनामा

सूफियान महमूद और विनायक शुक्ला ने की साझेदारी 

लगातार विकेटों की पतझड़ के बीच सूफियान महमूद और विनायक शुक्ला ने 42 रन की साझेदारी कर ओमान को सांस लेने का मौका दिया. उनकी इस साझेदारी को तोड़ने का काम रिचर्ड नगरावा ने किया. आते ही उन्होंने 15वें ओवर की पहली गेंद पर शुक्ला को आउट किया. उन्होंने 21 गेंदों में 28 रन का योगदान दिया. फिर अगले 2 रन के भीतर जितेन रमनंदी (1) चलते बने. 8वें विकेट के रूप में सूफियान महमूद आउट हुए, उन्होंने 39 गेंदों का सामना कर 25 रन बनाए. 

जिम्बाब्वे की पेस बैटरी का कमाल 

जिम्बाब्वे की ओर से तेज गेंदबाज रिचर्ड नगरावा और ब्लेसिंग मुजारबानी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. ब्लेसिंग ने 4 ओवर में मात्र 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. दूसरी ओर रिचर्ड ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 बल्लेबाजों को चलता किया. ओमान की हालत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 19वें ओवर में पारी का पहला सिक्स लगाया और 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए. 

यह भी पढ़ें - SCO vs ITA: स्कॉटलैंड के सामने इटली बेबस, 208 रन के लक्ष्य में बुरी तरह ढेर हुई टीम, 73 रनों से मिली हार

T20 world Cup 2026
Advertisment