कैप उतारी... सिर झुकाया... संजू सैमसन को कैप्टन सूर्या ने ऐसे किया 'नमस्कार'

T20 World Cup 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन की विस्फोटक और नाबाद 97 रनों की पारी की बदौलत भारत ने जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह बना ली है.

author-image
Sonam Gupta
New Update

T20 World Cup 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन की विस्फोटक और नाबाद 97 रनों की पारी की बदौलत भारत ने जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह बना ली है.

T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. रविवार को कोलकाता के ईडन-गार्डन्स पर वेस्टइंडीज के साथ खेले गए मैच को भारत ने 5 विकेट से जीता. टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे संजू सैमसन, जिन्होंने अपनी टीम के लिए 97* रनों की नाबाद और विस्फोटक पारी खेली. मैच जीतने के बाद से ही हर तरफ संजू की ही चर्चा है और कप्तान ने भी पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जमकर उनकी सराहना की. इस बीच कप्तान सूर्या और संजू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह संजू के सामने कैप उतारकर सम्मान देते दिख रहे हैं.

Advertisment
T20 World Cup Team India
Advertisment