T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों की क्या है ICC टी20 रैकिंग? जानें कहां हैं चारों सेमीफाइनलिस्ट

T20 World Cup 2026 Semi-finals: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने क्वालीफाई किया है, तो चलिए जानते हैं कि इन टीमों की ICC टी20 रैकिंग क्या है.

T20 World Cup 2026 Semi-finals: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने क्वालीफाई किया है, तो चलिए जानते हैं कि इन टीमों की ICC टी20 रैकिंग क्या है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Team India

Team India Photograph: (AFP)

T20 World Cup 2026 Semi-finals: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सेमीफाइनल खेलने वाली सभी 4 टीमें तय हो चुकी है. भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है. साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. जबकि भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा, तो चलिए जानते हैं कि सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सभी चारों टीमें ICC टी20 रैकिंग में किस नंबर पर मौजूद हैं. 

Advertisment

ICC टी20 रैकिंग में टीम इंडिया टॉप पर काबिज

आईसीसी ने 27 फरवरी को टी20 रैकिंग की ताजा अपडेट जारी की थी. ICC टी20 रैकिंग में टीम इंडिया में टीम इंडिया टॉप पर अपना कब्जा जमाया हुआ है. भारत की टी20 रैकिंग में इस वक्त रेटिंग 272 है, जो दूसरे नंबर की टीम से ज्यादा है. ऐसे में टीम इंडिया की कुर्सी पर फिलहाल कोई खतरा मंडरा नहीं रहा है. भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. 

आईसीसी T20 रैकिंग में दूसरे नंबर पर है इंग्लैंड

ICC टी20 रैकिंग में इंग्लैंड की टीम दूसरे नंबर पर मौजूद है. इंग्लैंड की रेटिंग इस वक्त 259 है. इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया. यानी अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच ICC टी20 रैकिंग की टॉप-2 टीमों के बीच खेला जाएगा. वहीं टूर्नामेंट से बाहर होने के बावजूज 258 रेकिंग के साथ ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर है.

ICC रैकिंग में टॉप-5 में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका शामिल

वहीं आईसीसी टी20 रैकिंग में चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम मौजूद है. न्यूजीलैंड की रेटिंग 251 है. न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी. वहीं ICC टी20 रैकिंग में साउथ अफ्रीका की टीम पांचवे नंबर पर है. साउथ अफ्रीका की रेटिंग 245 रन है. बता दें कि साउथ अफ्रीका ऐसे पहली टीम है, जो इस टी20 वर्ल्ड कप में बिना एक भी मैच हारे सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेगी. साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. दोनों टीमें कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आमने-सामने होंगी. 

यह भी पढ़ें:  T20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय बल्लेबाजों का है दबदबा, देखें टॉप-5 की लिस्ट

SA Vs NZ ind-vs-eng
Advertisment