T20 World Cup 2026: आज खेले जाएंगे 3 मैच, एक्शन में दिखेंगी 6 टीमें, जानिए कब और कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले

T20 World Cup 2026 के आठवें दिन भी 3 मुकाबले खेले जाने वाले हैं. तो आइए जान लेते हैं कि इन 3 मैचों में कौन सी 6 टीमें मैदान पर उतरेंगी और कितने बजे मैच शुरू होंगे?

T20 World Cup 2026 के आठवें दिन भी 3 मुकाबले खेले जाने वाले हैं. तो आइए जान लेते हैं कि इन 3 मैचों में कौन सी 6 टीमें मैदान पर उतरेंगी और कितने बजे मैच शुरू होंगे?

author-image
Sonam Gupta
New Update
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. हर दिन की ही तरह आज 14 फरवरी को भी 3 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 6 टीमें एक्शन में नजर आएंगी. आज सभी की नजर, शाम 7 बजे शुरू होने वाले मुकाबले पर होगी, जिसमें साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का आमना-सामना होने वाला है. ये दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में शुमार हैं. आइए जान लेते हैं कि इनके अलावा बाकी कौन सी टीमें आज मैदान पर उतरेंगी.

Advertisment

ओमान VS आयरलैंड के पास होगा मौका

14 फरवरी को टी-20 विश्व कप 2026 का पहला मुकाबला आयरलैंड और ओमान के बीच सुबह 11 बजे से कोलंबो में खेला जाएगा. ग्रुप-बी की इन दोनों ही टीमों के लिए ये जीत का खाता खोलने का आखिरी मौका होगा. चूंकि, इससे पहले खेले गए दोनों ही मैचों में दोनों टीमों को हार का सामना करना पड़ा.

इंग्लैंड VS स्कॉटलैंड

T20 World Cup 2026 में आज इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच दोपहर 3 बजे से मुकाबला खेला जाएगा. ये मैच कोलकाता के इडेन-गार्डन्स स्टेडियम में होगा. दोनों ही टीमों ने अब तक 2-2 मैच खेले हैं, जिसमें एक-एक मैच जीता है और एक-एक मैच में हार का सामना किया है. ऐसे में इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमें 2 अंक हासिल कर प्वॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति बेहतर करना चाहेंगी.

न्यूजीलैंड VS साउथ अफ्रीका

आज सबसे बड़ा मुकाबला न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा, जिसपर सभी की नजरें टिकी होंगी. ग्रुप-डी में शामिल इन दोनों ही टीमों ने अब तक 2-2 लीग मैच खेले हैं और दोनों में ही जीत दर्ज की है. ऐसे में आज जो भी टीम मैच जीतेगी, वह अंक तालिका में अपने ग्रुप में 6 अंकों के साथ टॉप पर पहुंचेगी.

कहां देख सकेंगे आज के मुकाबले?

T20 World Cup 2026 के सभी मुकाबलों की ही तरह आज के मैचों का लुत्फ भी आप घर बैठे उठा सकेंगे. भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट पर देखे जा सकेंगे. इसके अलावा फ्री में मुकाबले का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में होगी इस खतरनाक खिलाड़ी की एंट्री, कोलंबो में छुड़ाएगा विरोधियों के पसीने

T20 World Cup
Advertisment