/newsnation/media/media_files/2026/02/02/t20-world-cup-2026-2026-02-02-14-26-59.jpg)
T20 World Cup 2026
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को शुरू होने में अब सिर्फ 5 दिन का ही वक्त बचा है. 7 फरवरी से इवेंट की शुरुआत हो जाएगी. मगर, इस बीच पाकिस्तान ने भारत के साथ 15 फरवरी को होने वाले मैच को खेलने से इनकार कर दिया है. 1 जनवरी को पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी साझा की थी और अब बीसीसीआई का इस मामले पर पहला रिएक्शन आया है. BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का कहना है कि इस मामले पर वह आईसीसी के फैसले पर ही ध्यान देंगे.
BCCI का रिएक्शन आया सामने
रविवार को पाकिस्तान सराकर की ओर से घोषणा कर दी गई कि 15 फरवरी को भारत के साथ खेले जाने वाले मैच में पाकिस्तान की टीम हिस्सा नहीं लेगी. इस खबर के आने के बाद से ही हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है. अब इस मामले पर बीसीसीआई की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है.
BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, 'ICC ने एक बड़ा बयान जारी किया है, उन्होंने स्पोर्ट्समैनशिप के बारे में बात की है. हम ICC से पूरी तरह सहमत हैं. जब तक हम ICC से बात नहीं कर लेते, तब तक BCCI इस पर कोई कमेंट नहीं करेगा.'
#WATCH | Delhi: On Pakistan to boycott its match against India in the ICC Men’s T20 World Cup 2026, BCCI vice president and Congress MP Rajeev Shukla says, "ICC has issued a big statement, they have spoken about sportsmanship. We completely agree with the ICC. BCCI won't make any… pic.twitter.com/qRgwHzgDls
— ANI (@ANI) February 2, 2026
ICC ने दी है चेतावनी
यदि पाकिस्तान टी20 विश्वकप में भारत के खिलाफ खेलने से मना कर देता है तो ICC इस टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है. पाकिस्तान सरकार के फैसले के आने के बाद आईसीसी की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी की गई. आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अपने फैसले पर विचार करने को कहा गया है, साथ ही इसके दीर्घकालिक परिणामों को लेकर भी चेताया गया है.
पाकिस्तान सरकार ने क्या कहा?
पाकिस्तानी सरकार के 1 फरवरी को अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर कहा, 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को हिस्सा लेने की मंजूरी देती है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ मैच के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी.'
ये भी पढ़ें: U19 World Cup 2026: टीम इंडिया कब और किस टीम के खिलाफ खेलेगी सेमीफाइनल मैच? नोट कर लीजिए डेट और टाइम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us