T20 World Cup 2026: 18 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के अलावा मैदान पर उतरेंगी ये टीमें, देखें पूरा शेड्यूल

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 18 फरवरी को 3 मुकाबला खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान के अलावा साउथ अफ्रीका की टीम भी इस दिन खेलने उतरेगी.

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 18 फरवरी को 3 मुकाबला खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान के अलावा साउथ अफ्रीका की टीम भी इस दिन खेलने उतरेगी.

author-image
Roshni Singh
New Update
India and Pakistan

India and Pakistan Photograph: (AFP)

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में कुल 7 टीमें क्वलीफाई कर चुकी हैं. अब सुपर-8 में जाने वाली पांचवी टीम कौन होगी इसका फैसला पाकिस्तान और नामीबिया के मैच से तय होगा. 18 फरवरी को यानी बुधवार को भी कुल 3 मुकाबले खेले जाएंगे. भारत और पाकिस्तान के अलावा साउथ अफ्रीका की टीम भी मैदान पर उतरेगी. पाकिस्तान के लिए यह करो या मरो वाला अहम मैच है. 

Advertisment

साउथ अफ्रीका बनाम यूएई

18 फरवरी को सुबह से रात तक कुल 3 मुकाबले खेले जाएंगे. सुबह 11 बजे से साउथ अफ्रीका और यूएई के बीच मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका की टीम सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. जबकि UAE बाहर हो चुकी है. 

पाकिस्तान बनाम नामिबिया

इसके बाद दूसरे मुकाबला में पाकिस्तान और नामीबिया की भिड़ंत होगी. पाकिस्तान और नामीबिया के बीच यह मैच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमें कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. नामीबिया की टीम अब तक 3 मुकाबला खेल चुकी है और तीनों में हार का सामना किया है. नामीबिया को पहली जीत की तलाश है.

वहीं पाकिस्तान 3 में से 2 मैच जीता है. पाकिस्तान के पास 4 अंक है, लेकिन भारत के खिलाफ करारी हार के बाद पाकिस्तान का नेट रन रेट काफी नीचे चला गया था, जिस वजह से पाकिस्तान प्वाइंट्स टेबल USA से नीचे है. ऐसे में सुपर-8 में पाकिस्तान को जगह बनानी है तो उसे हर हाल में नामीबिया को हराना होगा. इस मैच में जीतते ही पाकिस्तान सुपर-8 के लिए क्वलीफाई कर लेगा. 

भारत बनाम नीदरलैंड्स

इसके बाद तीसरे मैच में भारतीय टीम अपना आखिरी लीग स्टेज का मुकाबला खेलने उतरेगी. भारत का सामना नीदरलैंड्स से होगा. भारत और नीदरलैंड्स के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुकी है. ऐसे में वो इस मैच के जरिए अगले राउंड की तैयारी करेगी. 

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026: सुपर-8 में भारत के सामने कौन है सबसे मजबूत टीम? इस दिन भिड़ेगी टीम इंडिया

Team India T20 world Cup 2026
Advertisment