logo-image

सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी : झारखंड, हरियाणा, यूपी और ओडिशा ने जीत दर्ज की

सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी : झारखंड, हरियाणा, यूपी और ओडिशा ने जीत दर्ज की

Updated on: 06 May 2022, 09:25 PM

गोवा:

हॉकी झारखंड, हॉकी हरियाणा, उत्तर प्रदेश हॉकी और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने शुक्रवार को 12वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के तीसरे दिन अपने-अपने पूल मैच में जीत हासिल की।

दिन के पहले मैच में हॉकी झारखंड ने पूल ए मैच में हॉकी उत्तराखंड को 5-1 से हराया। विजेता टीम के लिए विशाल लकड़ा (34, 50, 54 मिनट) ने गोलों की हैट्रिक लगाई, जबकि कप्तान अमृत तिर्की (28) और आदिसन मिंज (60) ने एक-एक गोल किया। हॉकी उत्तराखंड की ओर से एकमात्र गोल विशाल कुमार (30) ने किया।

पूल बी में हॉकी हरियाणा ने छत्तीसगढ़ हॉकी को 4-0 से हराया। हॉकी हरियाणा के लिए दिन के दूसरे मैच में अमन सिंह (6), राहुल (32), नितिन जूनियर (42) और सुनील (57) ने एक-एक गोल किया।

पूल सी के मैच में उत्तर प्रदेश हॉकी ने हॉकी बंगाल को 6-1 से मात दी। उत्तर प्रदेश हॉकी के लिए मोहम्मद जैद खान (20, 40) ने दो गोल दागे, जबकि कप्तान मनोज यादव (4मिनट), अजीत यादव (15), अभिषेक यादव (20) और रजा अली (24मिनट) ने टीम के लिए योगदान दिया। हॉकी बंगाल का एकमात्र गोल कप्तान रोहित कुजूर (49 मिनट) ने किया।

पूल ई में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने हॉकी आंध्र प्रदेश को 18-0 से हराया। योजिन मिंज (8, 18, 29, 46, 57 मिनट) और इरेंगबाम रोहित सिंह (11, 14, 24, 24, 53 मिनट) ने पांच-पांच गोल किए, आर्यन जेस (17, 31 , 32, 36 मिनट) ने चार और कप्तान अर्बिन टोप्पो (7, 22 मिनट) ने दो गोल दागे, जबकि बिल्कन ओरम (24 मिनट) और देवनाथ नानवर (59 मिनट) ने एक-एक गोल करके हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा को बड़ी जीत दिलाई।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.