SL vs IRE: कुसल मेंडिस और कामिंडु मेंडिस की शानदार पारी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दिया 164 रनों का लक्ष्य

SL vs IRE: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका ने आयरलैंड को 164 रनों का लक्ष्य दिया है. श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने फिफ्टी जड़ा. जबकि कामिंडु मेंडिस 44 रन बनाए.

SL vs IRE: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका ने आयरलैंड को 164 रनों का लक्ष्य दिया है. श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने फिफ्टी जड़ा. जबकि कामिंडु मेंडिस 44 रन बनाए.

author-image
Roshni Singh
New Update
SL vs IRE

SL vs IRE Photograph: (X/ ICC)

SL vs IRE: श्रीलंका और नेपाल के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठां मैच खेला जा रहा है. आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 6 विकेट पर 163 रन बनाए हैं. श्रीलंका के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने नाबाद 54 रनों की पारी खेली. जबकि कामिंडु मेंडिस 44 रन बनाए.

Advertisment

कुछ खास नहीं रही श्रीलंका की शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका के लिए पथुम निसांका और कामिल मिशारा ने पारी का आगाज किया, लेकिन कामिल मिशारा कुछ खास नहीं कर सके 11 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद पथुम निसांका 23 गेंद पर 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इस दौरान उनके बल्ले से 1 चौका और एक छक्का निकला.

कामिंडु मेंडिस ने खेली 44 रनों की पारी

इसके बाद पवन रथनायके (5) और डुनिथ वेललागे (10) रन बनाकर चलते बने. फिर पांचवे विकेट के लिए कुसल मेंडिस और कामिंडु मेंडिस के बीच 67 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर कामिंडु मेंडिस 19 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका और 2 छक्का निकला.

कुसल मेंडिस ने लगाया अर्धशतक

कप्तान दासुन शनाका बिना खाता खोले ही आउट हो गए. वहीं कुसल मेंडिस श्रीलंका के लिए एकमात्र फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज रहे. कुसल मेंडिस ने 43 गेंदों पर 56 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौका निकला.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

श्रीलंका की प्लेइंग 11: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललागे, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना.

आयरलैंड की प्लेइंग 11: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेन कैलिट्ज़, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क एडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़.

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026: वानखेड़े में टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम देख इमोशनल हुए Rohit Sharma, सूर्या-हार्दिक से ये कही ये बात

T20 world Cup 2026
Advertisment