SL vs AUS: पथुम निसांका के शतक के दम पर श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया, सुपर-8 के लिए किया क्वलीफाई

SL vs AUS: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ श्रीलंका ने सुपर-8 के लिए क्लीफाई कर लिया है. पथुम निसांका ने ऐतिहासिक शतक लगाया.

SL vs AUS: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ श्रीलंका ने सुपर-8 के लिए क्लीफाई कर लिया है. पथुम निसांका ने ऐतिहासिक शतक लगाया.

author-image
Roshni Singh
New Update
SL vs AUS

SL vs AUS Photograph: (AFP)

SL vs AUS: श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. जबकि ऑस्ट्रेलिया का टूर्नामेंट से बाहर होना तय है. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 181 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंका ने 12 गेंद शेष रहते 2 विकेट गंवाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. श्रीलंका के लिए पथुम निसांका ने ऐतिहासिक शतक लगाया.

Advertisment

पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने श्रीलंका को दिलाई थी अच्छी शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया के दिए 182 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने 8 रन के स्कोर पर ही कुसल परेरा के रूप में पहला विकेट गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने श्रीलंका की पारी की कमान संभाली और दूसरे विकेट के लिए 97 रनों की शानदार साझेदारी की. 

कुसल मेंडिस ने लगाया अर्धशतक

इसके बाद कुसल मेंडिस एक शानदार अर्धशतक लगाकर आउट हुए. उन्हें मार्कस स्टोयनिस ने आउट किया. कुसल मेंडिस ने 38 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौका औक एक छक्का लगाया. इसके बाद पथुम निसांका ने शानदार शतक लगाया और पवन रथनायके के साथ मिलकर श्रीलंका को एतिहासिक जीत दिलाकर नाबाद लौटे. पवन रथनायके 15 गेंद पर नाबाद 28 रन बनाए. 

पथुम निसांका ने लगाया ऐतिहासिक शतक

पथुम निसांका ने 52 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौका और 5 छक्का शामिल रहा. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में श्रीलंका के लिए यह दूसरा शतक है. जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में यह पहला शतक है. यानी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पथुम निसांका दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. 

ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्श और हेड ने लगाया अर्धशतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 181 रनों पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए ट्रेविड हेड ने 29 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौका 3 छक्का निकला. वहीं कप्तान मिचेल मार्श ने सिर्फ 27 गेंदों पर 54 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौका और 2 छक्का लगाया. इसके अलावा जोश इंग्लिश 27 रन और ग्लेन मैक्सवेल 22 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के 6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. 

श्रीलंका के दुशान हेमंथा ने 3 विकेट चटकाए. वहीं दुष्मंथा चमीरा ने 2 विकेट हासिल किए. जबकि कामिन्दु मेंडिस, डुनिथ वेललेज और महीश थीक्षाना को 1-1 सफलता मिली.

यह भी पढ़ें:  IPL 2026 के लिए वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ा CBSE 10वीं बोर्ड एग्जाम, पिता ने कही ये बात

Pathum Nissanka T20 world Cup 2026 sl vs aus
Advertisment