श्रीलंका के बल्लेबाज राजपक्षे ने वापस लिया संन्यास
श्रीलंका के बल्लेबाज राजपक्षे ने वापस लिया संन्यास
कोलंबो:
श्रीलंका के बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने संन्यास की घोषणा के दस दिन बाद ही गुरुवार को अपना फैसला वापस लेते हुए कहा कि वह देश के लिए फिर से खेलना चाहते हैं।बोर्ड ने एक आधिकारिक बयान में कहा, श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने पुष्टि की है कि बाएं हाथ के बल्लेबाज राजपक्षे ने संन्यास वापस ले लिया है। युवा और खेल मंत्री नमल राजपक्षे के साथ एक बैठक के बाद और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के साथ परामर्श के बाद भानुका राजपक्षे ने एसएलसी को सूचित किया है कि वह अपना इस्तीफा वापस लेना चाहते हैं जो उन्होंने 3 जनवरी 2022 को एसएलसी को तत्काल प्रभाव से दिया था।
बयान में कहा गया है, एसएलसी को अपना इस्तीफा वापस लेने वाले पत्र में उन्होंने आगे कहा कि वह अपने देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं, जिससे वह प्यार करते हैं।
लसिथ मलिंगा सहित श्रीलंका के कई खिलाड़ियों ने उनसे संन्यास के फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था।
राजपक्षे ने 5 अक्टूबर, 2019 को पाकिस्तान के दौरे पर टी20 में अपना डेब्यू किया। उनका एकदिवसीय करियर छह महीने से भी कम समय तक का है, क्योंकि उन्होंने जुलाई 2021 में डेब्यू किया था।
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने श्रीलंका के लिए पांच वनडे और 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने क्रमश: 17.80 और 26.66 की औसत से 89 और 320 रन बनाए हैं।
राजपक्षे ने अपने त्याग पत्र में लिखा था, मैंने एक खिलाड़ी, पति के रूप में अपनी स्थिति पर बहुत सावधानी से विचार किया है और पारिवारिक के दायित्वों को देखते हुए यह निर्णय ले रहा हूं।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए