IND vs SA: अहमदाबाद में सुपर-8 में खुली टीम इंडिया की पोल, भारत को मिली T20 वर्ल्ड कप इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार

IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में भारत को 76 रनों से हरा दिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के दिए 188 रनों के लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया 111 रनों पर सिमट गई.

IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में भारत को 76 रनों से हरा दिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के दिए 188 रनों के लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया 111 रनों पर सिमट गई.

author-image
Roshni Singh
New Update
IND vs SA Super-8

IND vs SA Super-8 Photograph: (AFP)

IND vs SA Super-8: भारतीय टीम को सुपर-8 के अपने पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 187 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया 18.5 ओवरों में 111 रनों पर सिमट गई. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में रनों के लिहाज से भारत की ये दूसरी सबसे बड़ी हार है. इस करारी हार से टीम इंडिया के नेट रन रेट पर भी बड़ा असर पड़ा है.

Advertisment

टीम इंडिया की शुरुआत रही बेहद खराब

साउथ अफ्रीका के दिए 188 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत भी बेहद खराब रही. 51 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हुए. तिलक वर्मा (1), अभिषेक शर्मा (15), वाशिंगटन सुंदर (11) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (18) रन बनाकर आउट हो गए. 

भारत के लिए शिवम दुबे ने बनाए सबसे ज्यादा 42 रन

इसके बाद 86 रनों के स्कोर पर भारत ने 8 विकेट गंवा दिए. केशव महाराज ने एक ही ओवर में टीम इंडिया को 3 झटके दिए. उन्होंने पहले हार्दिक पांड्या को 18 रन के निजी स्कोर पवेलियन भेजा. इसके बाद अगले गेंद पर रिंकू को चलता किया. रिंकू खाता भी नहीं खोल सके. फिर ओवर की आखिरी गेंद पर 1 रन के निजी स्कोर पर अर्शदीप सिंह को अपना शिकार बनाया. इसके बाद शिवम दुबे 37 गेंद पर 42 रनों की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया. फिर देखते ही भारत की पूरी टीम 18.5 ओवरों में 111 रनों पर सिमट गई. 

साउथ अफ्रीका ने खड़ा किया था 187 रनों का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही थी, लेकिन फिर भी टीम ने 7 विकेट पर 187 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए डेविड मिलर ने 35 गेंदों पर 63 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं डेवाल्ड ब्रेविस 29 गेंद पर 45 रन बनाए. जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों पर नाबाद 44 रनों की पारी खेली. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए. अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट चटकाए. जबकि वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे को 1-1 सफलता मिली. 

T20 world Cup 2026 IND vs SA
Advertisment