SL vs OMA: दासुन शानका ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बने श्रीलंकाई

SL vs OMA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ओमान के खिलाफ श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने महेला जयवर्धन के रिकॉर्ड को भी तोड़ डाला है. आइए उनके इस रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं.

SL vs OMA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ओमान के खिलाफ श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने महेला जयवर्धन के रिकॉर्ड को भी तोड़ डाला है. आइए उनके इस रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Dasun Shanaka

Dasun Shanaka Photograph: (x/Sri Lanka)

SL vs OMA: श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान दासुन शानका ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कुछ ऐसा कर दिया है, जो आज तक कोई अन्य श्रीलंकाई बल्लेबाज नहीं कर पाया है. ये कारनामा शानका ने श्रीलंका और ओमान के बीच खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 16वें मुकाबले में किया है, जहां उन्होंने पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बल्ले के साथ तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली. 

Advertisment

दासुन शानका ने रचा इतिहास

इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही दासुन शानका टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में श्रीलंका के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इसके साथ ही वो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी श्रीलंका के सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में शानका ने अपना पुरान रिकॉर्ड ही तोड़ दिया है.

शानका ने 19 बॉल में ठोकी फिफ्टी

ओमान के खिलाफ दासुन शनाका ने 19 बॉल में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से अपने 50 रनों की पारी खेली. इसके साथ ही वो श्रीलंका के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 

शानका ने तोड़ा जयवर्धने का रिकॉर्ड

शानका से पहले ये उपलब्धि पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर महेला जयवर्धने के नाम दर्ज थी. जयवर्धने ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में केन्या के खिलाफ 21 बॉल में अर्धशतक लगाया था. अब शानका ने उनका ये रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम उपलब्धि हासिल कर ली है.

T20I में श्रीलंका के लिए सबसे तेज फिफ्टी (गेंदों के हिसाब से)

  • 19 - दासुन शनाका बनाम ओमान, पल्लेकेले, 2026, वर्ल्ड कप
  • 20 - दासुन शनाका बनाम इंडिया, पुणे, 2023
  • 21 - महेला जयवर्धने बनाम केन्या, जोबर्ग, 2007, वर्ल्ड कप
  • 21 - कुमार संगकारा बनाम, नागपुर, 2009

शानका ने ये रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

इसके साथ ही दासुन शनाका श्रीलंका के लिए सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के बल्लेबाज एक बार फिर बन गए हैं. उन्होंने अपना ही पुरान रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने 2023 में भारतीय टीम के खिलाफ पुणे में 20 बॉल में फिफ्टी लगाई थी.

ये भी पढ़ें : SL vs OMA: कुसल मेंडिस, पवन रत्नानायके और दासुन शानका ने तोड़ी ओमान की कमर, श्रीलंका ने बनाए 225 रन

T20 world Cup 2026 SL vs OMA Dasun Shanaka
Advertisment