SL vs AUS: मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की फिफ्टी, करो या मरो वाले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को दिया 182 रनों का लक्ष्य

SL vs AUS: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य दिया है. ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने शानदार अर्धशतक लगाया.

SL vs AUS: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य दिया है. ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने शानदार अर्धशतक लगाया.

author-image
Roshni Singh
New Update
SL vs AUS

SL vs AUS Photograph: (AFP)

SL vs AUS: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 20वां मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 181 रनों पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 56 रन और मिचेल मार्श ने 54 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं श्रीलंकाई गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और कमाल की गेंदबाजी की. 

Advertisment

ट्रेविड हेड ने जड़ा शानदार फिफ्टी

ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ओपनिंग करने उतरे और दोनों ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए सिर्फ 8.3 ओवर में 104 रनों की साझेदारी हुई थी, लेकिन फिर ट्रेविस हेड को दुशान हेमंथा ने पवेलियन भेजा. हेड 29 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौका 3 छक्का निकला.

मिचेल मार्श ने लगाया अर्धशतक

इसके बाद 26 रन के भीतर ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट गंवा दिए. कैमरून ग्रीन सिर्फ 3 रन बनाकर डुनिथ वेललेज का शिकार बने. इसके बाद कप्तान मिचेल मार्श को दुशान हेमंथा ने चलता किया. मार्श ने 27 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौका और 2 छक्का शामिल रहा. वहीं टिम डेविड कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें कामिन्दु मेंडिस ने पवेलियन का रास्ता दिखाया.

श्रीलंकाई गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

इसके बाद दुशान हेमंथा ने ही ग्लेन मैक्सवेल को पवेलियन भेजा. मैक्सवेल 15 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद जोश इंग्लिस 22 गेंद पर 27 रन बनाकर चमीरा का शिकार बने. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने लगातार विकेट गंवाए और पूरी टीम पारी की आखिरी गेंद पर 181 रनों पर सिमट गई. श्रीलंका के लिए दुशान हेमंथा ने 3 विकेट चटकाए. चमीरा ने 2 विकेट लिए. जबकि कामिन्दु मेंडिस, डुनिथ वेललेज और महीश थीक्षाना को 1-1 सफलता मिली.

यह भी पढ़ें:  IPL 2026 के लिए वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ा CBSE 10वीं बोर्ड एग्जाम, पिता ने कही ये बात

T20 world Cup 2026 sl vs aus
Advertisment