धवन की पत्नी, बच्चों को दुबई हवाईअड्डे पर रोका गया

एयरलाइंस ने धवन के साथ दक्षिण अफ्रीका जा रही उनकी पत्नी और बच्चों को विमान में जाने से रोक दिया था।

एयरलाइंस ने धवन के साथ दक्षिण अफ्रीका जा रही उनकी पत्नी और बच्चों को विमान में जाने से रोक दिया था।

author-image
Deepak K
एडिट
New Update
धवन की पत्नी, बच्चों को दुबई हवाईअड्डे पर रोका गया

फाइल फोटो

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शुक्रवार को एमिरेट्स एयरलाइंस को आड़े हाथों लिया है।

Advertisment

एयरलाइंस ने धवन के साथ दक्षिण अफ्रीका जा रही उनकी पत्नी और बच्चों को विमान में जाने से रोक दिया था। भारतीय टीम ने सुबह दक्षिण अफ्रीका की जमीं पर कदम रखा है। 

भारतीय टीम यहां तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। 

धवन ने एमिरेट्स एयरलाइंस पर आरोप लगाया है कि उन्होंने धवन को बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र और बच्चों के साथ पत्नी ऐशा मुखर्जी का पहचान पत्र दिखाने को नहीं कहा था। 

धवन ने ट्विटर पर लिखा, 'एमिरेट्स विमानसेवा का बिल्कुल गैरपेशवर रवैया। मैं अपने परिवार के साथ दक्षिण अफ्रीका जा रहा था और मेरे बच्चे दुबई से दक्षिण अफ्रीका का विमान नहीं पकड़ सके। उन्होंने मुझसे बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र और अन्य कागज मांगे जो, उस समय हमारे पास नहीं थे।'

उन्होंने कहा, 'वह दुबई हवाईअड्डे पर हैं वो कागजात आने का इंतजार कर रहे हैं। अमिरात ने मुंबई में इस बारे में क्यों नहीं बताया। अमिरात का एक कर्मचारी बिना किसी बात के बुरा व्यवहार कर रहा था।'

IND vs SA : साउथ अफ्रीका दौरे पर अश्विन-जडेजा को बदलनी होगी अपनी गेंदबाजी- अजिंक्य रहाणे

Source : IANS

dhawan Cape Town shikhar-dhawan Emirates airline Virat Kohli Dubai
Advertisment