/newsnation/media/post_attachments/images/2016/12/16/68-sehwagwithwife.png)
Virender Sehwag with wife Aarti Sehwag (getty images)
क्रिकेट के मैदान पर सहवाग विरोधी बॉलर के छक्के छुड़ाते थे तो अब अपने अनोखे अंदाज से सबका मुंह बंद कर देते हैं। ट्विटर पर सहवाग का फनी अंदाज हमेशा देखने को मिल जाता है और जब बर्थडे हो आरती सहवाग का तो फिर वीरेन्द्र सहवाग कैसे पीछे रह सकते थे।
यह भी पढ़ें- आपकी सारी समस्याओं के लिए देखें अजब वीरू के गजब फंडे
सहवाग ने अपनी पत्नी आरती के जन्मदिन के मौके पर एक मजेदार ट्वीट किया। पत्नी आरती को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्होंने लिखा, 'हैपी बर्थडे बीवी जी, 16 दिसंबर, पहले ही आपके जन्मदिन पर एक मूवी बन चुकी है।' साथ ही सहवाग ने बीवी के प्यार और 100 रुपये के नोट पर एक और लाजवाब पंच मारा और लिखा, 'सच्चा प्यार और 100 रुपये का नोट मुश्किल से मिलता है।' सहवाग ने पत्नी के साथ फोटो भी शेयर की है।
Happy Birthday Biwi ji @AartiSehwag .#16December ,already a movie on your date of birth.
Sachha pyaar aur 100 ka note Mushkil Se milta hai. pic.twitter.com/KJHTiHCAyh— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 16, 2016
बता दें कि सहवाग इन दिनों अपने मजेदार ट्वीट के लिए चर्चा का विषय बने रहते हैं। किसी को बर्थडे विश करना हो या फिर किसी की चुटकी लेनी हो सहवाग अपने अनोखे अंदाज से सबका मुंह बंद कर देते हैं।
यह भी पढ़ें- ...जब सहवाग ने कहा- हैप्पी बर्थडे कैफ, तुम इंसान हो या पतंग?
Source : News Nation Bureau