धोनी को सहवाग की सलाह बताया- T20 में कैसे करें बल्लेबाजी

दूसरे T20 में धोनी के प्रदर्शन के बाद एक बार फिर उनके बल्लेबाजी को लेकर दबे स्वर में उनकी आलोचना होना शुरू हो गया है।

दूसरे T20 में धोनी के प्रदर्शन के बाद एक बार फिर उनके बल्लेबाजी को लेकर दबे स्वर में उनकी आलोचना होना शुरू हो गया है।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
धोनी को सहवाग की सलाह बताया- T20 में कैसे करें बल्लेबाजी

दूसरे T20 में धोनी के प्रदर्शन के बाद एक बार फिर उनके बल्लेबाजी को लेकर दबे स्वर में उनकी आलोचना होनी शुरू हो गई है। वीरेंद्र सहवाग ने भी इशारों-इशारों में धोनी की बल्लेबाजी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सीधे सवाल उठाने के बजाय टीम प्रबंधन को सलाह दी है कि वो धोनी को टी-20 में उनकी भूमिका के बारे में बताए।

Advertisment

सहवाग ने महेंद्र सिंह धोनी को सलाह दी कि बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पहली गेंद से ही पीटना शुरू करें और भारतीय टीम प्रबंधन से भी कहा कि दबाव में चल रहे पूर्व कप्तान को टी20 टीम में उनकी भूमिका के बारे में बताए।

हालाकि उन्होंने कहा, 'टीम इंडिया को इस समय एमएस धोनी की जरूरत है, टी-20 क्रिकेट में भी। वह सही समय आने पर संन्यास लेंगे और कभी किसी युवा खिलाड़ी का रास्ता नहीं रोकेंगे।'

और पढ़ें: अपनी बहन की शादी में शामिल होने कनाडा पहुंचीं सनी लियोनी, शेयर की तस्वीरें

धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 37 गेंद में 49 रन बनाए थे।

और पढ़ें: दिलजीत दोसांझ-कृति सेनन 'अर्जुन पटियाला' में आएंगे नजर, सेल्फी के साथ किया ऐलान

Source : News Nation Bureau

MS Dhoni Virendra Sehwag
      
Advertisment