IPL 2017: पांड्या भाइयों के बीच छिड़ा ट्विटर युद्ध, सहवाग ने दी प्रतिक्रियाएं
रविवार को भारत के दो क्रिकेटर भाईयों की जोड़ी हार्दिक और क्रुणाल पांड्या के बीच ट्विटर पर लड़ाई देखने को मिली। दोनों ने ऐसा ट्वीट किया, जिसे पढ़ने के बाद आपको भी लगेगा कि उनके बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
नई दिल्ली:
रविवार को भारत के दो क्रिकेटर भाईयों की जोड़ी हार्दिक और क्रुणाल पांड्या के बीच ट्विटर पर लड़ाई देखने को मिली। दोनों ने ऐसा ट्वीट किया, जिसे पढ़ने के बाद आपको भी लगेगा कि उनके बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
इस झगड़े को नया मोड़ तब मिल गया, जब सोशल साइट पर काफी पॉपुलर वीरेंद्र सहवाग ने भी दोनों के लिए एक ट्वीट कर डाला। दरअसल, रविवार को हार्दिक पांड्या ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट डाला जिसपर उन्होंने लिखा 'कभी-कभार आपकी जिंदगी में जो लोग आपके बहुत करीब होते हैं वह आपको सबसे ज्यादा निराश करते हैं। यह सही नहीं है भाई।'
Sometimes in life, people closest to you end up disappointing you the most. Not cool, bro!
— hardik pandya (@hardikpandya7) May 14, 2017
इसके थोड़ी ही देर बाद उनके बड़े भाई क्रुणाल ने रिट्वीट करते हुए जवाब दे दिया उन्होंने लिखा 'यह शुरुआत से ही नहीं होना चाहिए था। मैं बड़ा भाई हूं, ये जान लो। इसे बड़ा मुद्दा न बनाओ।'
@hardikpandya7 .@hardikpandya7, this shouldn't have happened in the first place. I am bade bhaiyya for a reason. Let's not make this a big issue!
— krunal pandya (@krunalpandya24) May 14, 2017
पूर्व ओपनर बैट्समैन वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करके लिखा 'लगता है बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया। इस बात को ज्यादा सीरियसली ले लिया। लड़ो मत यार।'
Lagta hai ,"Baap Bada Na Bhaiyya, Sabse Bada Rupaiyya" - is gaane ko jyada hi seriously le liya .Lado mat yaar !#PandyaBrosFight https://t.co/VIyWjs2YnX
— Virender Sehwag (@virendersehwag) May 14, 2017
हार्दिक को मुंबई की ओर से खेलने के लिए 2015 में सिर्फ 10 लाख मिले थे, जबकि 2016 में क्रुणाल को मुंबई ने ही दो करोड़ में खरीदा था। शायद वीरू का इशारा इस ओर रहा हो। हाल ही में दोनों ने मुंबई में एक फ्लैट खरीदा है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां