भारतीय क्रिकेट की खुशनशीबी है कोहली और धोनी जैसे कप्तान - सौरव गांगुली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का कहना है कि टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली की आक्रामकता अन्य खिलाड़ियों पर से दबाव घटाने में मदद करती है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का कहना है कि टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली की आक्रामकता अन्य खिलाड़ियों पर से दबाव घटाने में मदद करती है।

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
भारतीय क्रिकेट की खुशनशीबी है कोहली और धोनी जैसे कप्तान - सौरव गांगुली

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का कहना है कि टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली की आक्रामकता अन्य खिलाड़ियों पर से दबाव घटाने में मदद करती है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम भाग्यशाली है कि उसके पास कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे कप्तान हैं।

एक न्यूज चैनल से इंटरव्यू मे बात करते हुए गांगुली ने कहा, 'मैं समझता हूं कि कोहली और धोनी दो अलग तरह के इंसान हैं। कोहली काफी आक्रामक है और मैं भी ऐसा ही था लेकिन कोहली शायद इसे एक कदम आगे ले गए हैं। मुझे पता करना होगा कि विकेट के बाद वह किसकी तरफ मुक्का दिखाते हैं।'

गांगुली ने कहा, 'धोनी काफी शांत रहते हैं पर इससे किसी के ऊपर का दवाब कम नहीं होता। विराट कोहली के लिए यह दूसरों पर से दबाव कम करने का तरीका है और मैं भी ऐसा ही करता था जबकि धोनी दबाव सोख लेते हैं। इसलिए हर कप्तान अलग होता है और समझता हूं कि भारतीय टीम बहुत ही खुशनशीब है कि उनके पास कोहली और धोनी जैसी दो अलग-अलग कप्तान हैं।'

यह भी पढ़ें : अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट: भारत को पहले मुकाबले में अर्जेंटीना ने 2-3 से हराया

पूर्व कप्तान ने कहा, 'दो पीढ़ियों की तुलना करना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन हर पीढ़ी ने गावस्कर, कपिल देव, तेंदुलकर जैसे चैंपियन दिए हैं और मैं समझता हूं कि कोहली इस पीढ़ी के चैंपियन है। तुलना करने से पहले भारतीय टीम की इस पीढ़ी को सात से आठ वर्षो तक का समय देने की आवश्यकता है क्योंकि हम 15 साल खेलने के बाद गांगुली, द्रविड़ या सचिन बन पाए थे।'

सौरव गांगुली ने कहा कि कोहली और धोनी 10 से 11 वर्ष खेले हैं लेकिन रहाणे, रोहित या मुरली विजय को अभी चार या पांच ही हुए हैं। मैं उनकी तुलना करने से पहले उन्हें अभी थोड़ा और अधिक समय देना चाहूंगा।

गांगुली ने बताया कि उनकी पीढ़ी की मुख्य विशेषता थी कि उस समय सहवाग, द्रविड़, सचिन, लक्ष्मण, गांगुली, हरभजन, कुंबले जैसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने 100 से अधिक टेस्ट मैच खेले थे। इससे साफ हो जाता है कि वो बेहतरीन खिलाड़ी थे।

सौरव गांगुली ने विराट के प्रदर्शन पर कहा, 'विराट अपनी जिंदगी की सबसे अच्छी फॉर्म में है। मैं समझता हूं कि जिस तरह से वह खेल रहे हैं, वह इस समय विश्व के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। मेरे मन में उनके लिए काफी सम्मान है और मुझे विश्वास है कि वह भारतीय क्रिकेट को एक नए स्तर पर ले जाएंगे।'

(IANS इनपुटस के साथ)

और पढ़ें: महिला हॉकी : दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हुई भारतीय टीम

Source : News Nation Bureau

Virat Kohli MS Dhoni Sourav Ganguly
Advertisment