IPL 10: दिल्ली डेयरडेविल्स के संजू सैमसन ने पकड़ा क्रिस गेल का ऐसा शानदार कैच, देखते रह जाएंगे (वीडियो)

इस बेहतरीन कैच की बदौलत दिल्ली की टीम खतरनाक क्रिस गेल को महज 6 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन भेजने में सफल रही।

इस बेहतरीन कैच की बदौलत दिल्ली की टीम खतरनाक क्रिस गेल को महज 6 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन भेजने में सफल रही।

author-image
vineet kumar
एडिट
New Update
IPL 10: दिल्ली डेयरडेविल्स के संजू सैमसन ने पकड़ा क्रिस गेल का ऐसा शानदार कैच, देखते रह जाएंगे (वीडियो)

संजू सैमसन का कैच (फोटो-बीसीसीआई,वीडियो ग्रैब)

आईपीएल-10 के पांचवें मैच में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के संजू सैमसन ने एक बेहतरीन कैच पकड़ा।

Advertisment

दिलचस्प ये कि इस बेहतरीन कैच की बदौलत दिल्ली की टीम खतरनाक क्रिस गेल को महज 6 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन भेजने में सफल रही।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी बैंगलोर के लिए गेल ने वॉटसन के साथ ओपनिंग की।

बेंगलुरु की पारी का चौथा ओवर क्रिस मौरिस डाल रहे थे। इसी ओवर की दूसरी गेंद पर गेल ने हवा में शॉट खेला। संजू तब काफी पीछे थे लेकिन अपने पीछे दौड़ते हुए उन्होंने डाइव लगाकर एक शानदार कैच पकड़ा। गेल ने अपनी आठ गेंदों की पारी में एक चौका लगाया।

यह भी पढ़ें: राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने कहा, 'हमें थोड़ा और आक्रामक खेलना चाहिए था'

Source : News Nation Bureau

ipl 2017 ipl 10
      
Advertisment