/newsnation/media/post_attachments/images/2018/07/17/89-arjun.jpg)
अर्जुन तेंदुलकर (फाइल फोटो)
क्रिकेट की दुनिया में 'भगवान' के नाम से पहचाने जाने वाले सचिन तेंदुलकर का हर कोई मुराद है। जिस क्रिकेट के पिच पर उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए और कई रिकॉर्ड तोड़े उसी क्रिकेट की पिच पर अब उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपने खेल से प्रशंसकों के दिल जीतने का सिलसिला शुरू कर दिया है।
18 साल 296 दिन के अर्जुन तेंदुलकर ने भारत के लिए विकेट लेने का सिलसिला शुरू कर दिया है। अर्जुन ने पहला विकेट महज 12 गेंद में ली। उन्होंने यह विकेट श्रीलंका के खिलाफ अंडर-19 चार दिवसीय यूथ टेस्ट में यह कारनामा किया।
उन्होंने श्रीलंकाई खिलाड़ी कामिल मिश्रा को एलबीडब्ल्यू किया।
अर्जुन ने 11 ओवर फेंके जिसमें 33 रन देकर 1 विकेट चटकाया। भारत को श्रीलंका दौरे पर दो यूथ मैच खेलने है।
Arjun Tendulkar ( son of @sachin_rt) traps the batsman LBW to pick his maiden wicket in Youth Internationals
— Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) July 17, 2018
Video courtesy- Srilanka cricket pic.twitter.com/DBcapjhovA
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us