RCA चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी, 6 पदों के लिए कुल 19 उम्मीदवार मैदान में

सचिव पद के लिए अमीन पठान, महेंद्र शर्मा और सोमेंद्र तिवारी आमने-सामने होंगे. कोषाध्यक्ष पद के लिए अनंत व्यास, बृज किशोर उपाध्याय, कृष्ण कुमार निमावत और महेंद्र शर्मा के बीच जंग होगी.

author-image
Sunil Chaurasia
New Update
RCA चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी, 6 पदों के लिए कुल 19 उम्मीदवार मैदान में

वैभव गहलोत

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव 2019 के लिए चुनाव अधिकारी आरआर रश्मि ने सभी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. आरसीए के अध्यक्ष पद के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत और राम प्रकाश चौधरी मैदान में हैं. सचिव पद के लिए अमीन पठान, महेंद्र शर्मा और सोमेंद्र तिवारी आमने-सामने होंगे. कोषाध्यक्ष पद के लिए अनंत व्यास, बृज किशोर उपाध्याय, कृष्ण कुमार निमावत और महेंद्र शर्मा के बीच जंग होगी.

Advertisment

ये भी पढ़ें- राजस्थान: क्रिकेट की सत्ता हथियाने के चक्कर में दो फाड़ हुई कांग्रेस, रामेश्वर डूडी ने दी 'महाभारत' की चेतावनी

संयुक्त सचिव पद के लिए अनंत व्यास, बृज किशोर उपाध्याय, महेंद्र नाहर और पिंकेश कुमार जैन के बीच लड़ाई है. एग्जीक्यूटिव मेंबर पद पर देवाराम चौधरी और रमेश गुप्ता मैदान में हैं. आरसीए के 6 पदों के लिए कुल 19 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. नामांकन वापस लेने का आखिरी समय गुरुवार 11 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. जिसके बाद आज शाम 6 बजे अंतिम प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी जाएगी.

Source : न्यूज स्टेट ब्यूरो

Sports News Rajasthan Cricket Association Cricket News rca RCA Elections 2019 RCA elections Rajasthan News
      
Advertisment