IPL 2026 में कौन से नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे एमएस धोनी? रविचंद्रन अश्विन ने कर दी भविष्यवाणी

Ravichandran Ashwin On MS Dhoni: पूर्व भारतीय रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी अपकमिंग आईपीएल 2026 में अलग भूमिका में नजर आ सकते हैं.

Ravichandran Ashwin On MS Dhoni: पूर्व भारतीय रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी अपकमिंग आईपीएल 2026 में अलग भूमिका में नजर आ सकते हैं.

author-image
Sonam Gupta
New Update
Ravichandran Ashwin On MS Dhoni

Ravichandran Ashwin On MS Dhoni

Ravichandran Ashwin On MS Dhoni: आईपीएल 2026 को शुरू होने में अभी काफी वक्त है, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी एक्शन में लौट आए हैं और उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं. अब इस बीच पूर्व भारतीय स्टार क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने माही को लेकर एक बयान दिया है. उनका कहना है कि अपकमिंग सीजन में माही नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं.

Advertisment

क्या बोले रविचंद्रन अश्विन?

आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले पिछले काफी वक्त से चर्चा चल रही है कि एमएस धोनी अपकमिंग सीजन के लिए उपलब्ध तो हैं, मगर संभव है कि वह प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं होंगे. मगर, अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने दावा किया है कि धोनी अपकमिंग सीजन में न केवल प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे बल्कि वह नंबर-3 पर खेलते नजर आ सकते हैं.

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'धोनी खेलने के लिए तैयार हैं, उन्होंने प्रैक्टिस शुरू कर दी है. वह काफी फिट लग रहे हैं. किसी ने कहा कि शायद वह अंतिम-11 में ना खेलें या ये उनका आखिरी सीजन हो सकता है. लेकिन ऐसा लग रहा है कि वह इमरान ताहिर को देखकर मोटिवेट हो गए हैं. ऐसा नहीं लगता कि वह नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. वो (एमएस धोनी) ऐसे लग रहे हैं जैसे पावरप्ले में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आएंगे और अहम भूमिका निभाएंगे, जिस तरह उन्होंने प्रैक्टिस शुरू की है.'

एमएस धोनी ने शुरू की तैयारी

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2026 के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. हाल ही में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा शेयर वीडियो के साथ एक अन्य शीर्षक में लिखा गया, “जेएससीए का गौरव: महेंद्र सिंह धोनी”. इसके बाद से ही माही के फैंस का उत्साह और बढ़ गया है. पूरी उम्मीद है कि इस सीजन धोनी के बल्ले से एक बार फिर छक्के-चौकों की बारिश देखने को मिलेगी.

आपको बता दें, MS Dhoni के आईपीएल आंकड़ों की बात करें, तो उन्होंने अब तक 278 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 38.30 के औसत और 137.45 की स्ट्राइक रेट से 5439 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: गुवाहाटी में क्या बारिश की वजह से रद्द हो जाएगा तीसरा टी20 मैच? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Ravichandran Ashwin
Advertisment