/newsnation/media/media_files/2026/02/20/ravi-ashwin-on-tilak-varma-2026-02-20-14-51-30.jpg)
Ravi Ashwin On Tilak Varma
Ravi Ashwin On Tilak Varma: टी-20 विश्व कप 2026 में विजयरथ पर सवार रहते हुए टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अब सुपर-8 की बारी है. मगर, इस टूर्नामेंट में तिलक वर्मा संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. ऐसे में अब उनके स्ट्रगल पर रविचंद्रन अश्विन का बयान सामने आया है. जहां, अश्विन ने न केवल तिलक वर्मा को लेकर बयान दिया है बल्कि साथ ही उन्हें उनकी ताकत की याद दिलाई है.
आर अश्विन ने तिलक वर्मा पर दिया बयान
रविचंद्रन अश्विन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तिलक वर्मा के खेलने के तरीके पर बात की है. उन्होंने कहा कि तिलक को वैभव की तरह सिर्फ ताकत पर जोर नहीं देना चाहिए. टाइमिंग और प्लेसमेंट को अपनी ताकत बनाना चाहिए, जिसके लिए वह पहचाने जाते हैं. उन्होंने कहा,
“तिलक चोट के बाद वापसी कर रहे हैं. हम पावर की बात करते हैं, लेकिन टाइमिंग और स्वीट स्पॉट ढूंढना बल्लेबाजी का अहम हिस्सा है. तिलक कोई बड़े पावर हिटर नहीं रहे हैं लेकिन वह टाइमिंग और प्लेसमेंट से रन बनाते हैं. आप वैभव सूर्यवंशी की तरह खेल सकते हैं लेकिन आपको तिलक की तरह खेलना होगा, जो टाइमिंग के साथ गैप ढूंढकर रन बनाते हैं.”
तिलक वर्मा के बल्ले से टूर्नामेंट में नहीं आ रहे रन
तिलक वर्मा ने इंजरी के बाद वापसी की है, विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान उन्होंने टेस्टीकल टॉर्शन की समस्या हुई थी. डॉक्टर ने आनन-फानन में उनकी सर्जरी कर दी, जिसके चलते उन्हें लगभग 3 हफ्ते क्रिकेट एक्शन से दूर रहना पड़ा था.
तिलक ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंडिया-ए के लिए एक मैच खेला, फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में भाग लिया. टूर्नामेंट की 4 पारियों में उन्होंने 120 के मामूली स्ट्राइक-रेट के साथ 106 रन बनाए हैं. 27 गेंदों में 31 रन उनका सर्वाधिक निजी स्कोर रहा जो नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी मैच में आया. वहीं, उन्होंने कुछ ओवर भी फेंके, जिसमें उन्होंने एक विकेट भी लिया है.
ये भी पढ़ें: Semifinal में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को सुपर-8 में कितने मैच जीतने होंगे?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us