/newsnation/media/media_files/2026/02/16/rashid-khan-2026-02-16-17-08-15.jpg)
Rashid Khan Photograph: (AFP)
Rashid Khan: अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. राशिद टी20 क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएई के खिलाफ यह कीर्तिमान बनाया. राशिद ने UAE के खिलाफ मैच में सिर्फ एक विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की. राशिद से पहले किसी गेंदबाज ने टी20 क्रिकेट में 700 विकेट लेने का कारनामा नहीं किया था.
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज?
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में राशिद खान के बाद दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो हैं. ब्रावो ने टी20 क्रिकेट में 582 मैचों में कुल 631 विकेट अपने नाम किए हैं. वेस्टइंडीज के ही पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर सुनील नरेन तीसरे नंबर पर हैं. नरेन ने टी20 फॉर्मेट में 583 मैचों में कुल 613 विकेट चटकाए हैं.
वहीं साउथ अफ्रीका के इमरान ताहिर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने टी20 क्रिकेट में 572 हासिल किए हैं. जबकि राशिद खान ने 700 विकेट का आंकड़ा छू लिया है. राशिद खान का रिकॉर्ड तोड़ना इन खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि ये सभी खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं.
राशिद खान का टी20 करियर
राशिद खान दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिनर में से एक हैं. उन्होंने साल 2015 में 17 साल की उम्र में टी20 डेब्यू किया था. राशिद अब तक कुल 518 मैचों की 513 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 700 विकेट हासिल कर लिए हैं. इस दौरान उनका औसत 18.5 और 6.59 की इकॉनामी रेट रही है. राशिद ने 18 बार टी20 क्रिकेट में एक पारी में 4 विकेट लेने का कारनामा किया है. जबकि 4 बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं. टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी राशिद खान के नाम है. वो टी20 इंटरनेशनल में 191 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फिर हो सकती है भिड़ंत, ऐसा बन रहा समीकरण
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us