'ये हमारे लिए गर्व की बात है', पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर टीम को दी रणजी ट्रॉफी जीतने की बधाई

PM Modi Reacts: जम्मू-कश्मीर ने इतिहास रचते हुए पहली बार रणजी ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. इस बड़ी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.

PM Modi Reacts: जम्मू-कश्मीर ने इतिहास रचते हुए पहली बार रणजी ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. इस बड़ी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
PM modi congratulate to jammu kashmir

PM modi congratulate to jammu kashmir Photograph: (Image Source: X/Narendra Modi)

PM Modi Reacts : जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में खिताबी जीत दर्ज करने के साथ ही इतिहास रच दिया है. इस टीम ने पहली बार फाइनल तक का सफर तय किया था और अब टूर्नामेंट को एक नई चैंपियन टीम मिली है. जम्मू-कश्मीर की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाई मिल रही है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चैंपियन टीम को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है.

Advertisment

पीएम मोदी ने क्या कहा?

जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन किया और खिताबी जीत दर्ज की. जम्मू-कश्मीर की खिताबी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट किया और टीम को बधाई दी.

पीएम ने पोस्ट में लिखा- 'जम्मू और कश्मीर की टीम को रणजी ट्रॉफी में पहली बार जीत हासिल करने पर हार्दिक बधाई! यह ऐतिहासिक जीत टीम के असाधारण साहस, अनुशासन और जुनून को दर्शाती है. यह जम्मू और कश्मीर के लोगों के लिए गर्व का क्षण है और वहां खेल के प्रति बढ़ते जुनून और प्रतिभा को उजागर करता है. आशा है कि यह उपलब्धि कई युवा खिलाड़ियों को बड़े सपने देखने और अधिक खेलने के लिए प्रेरित करेगी.'

फाइनल ड्रॉ होने पर जम्मू-कश्मीर चैंपियन बनी?

जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी 2025-26 के बीच खेला गया, जो ड्रॉ पर खत्म हुआ. ऐसे में सवाल उठता है कि ड्रॉ होने के बाद किस आधार पर जम्मू-कश्मीर की टीम को चैंपियन घोषित किया गया? रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच के ड्रॉ होने की स्थिति में वो टीम ट्रॉफी उठाती है, जिसने पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाती है. जम्मू-कश्मीर की टीम ने अपनी पहली पारी में 584 रन बनाए थे और इसीलिए उसे चैंपियन घोषित किया गया. वहीं, आपको बता दें, कर्नाटक ने पहली पारी में 293 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें: Ranji Trophy: जम्मू-कश्मीर ने पहली बार जीती रणजी ट्रॉफी, रच दिया इतिहास

PM modi
Advertisment