पैरालंपिक (निशानेबाजी) : मनीष ने जीता स्वर्ण, सिंहराज को मिला रजत (लीड-1)
पैरालंपिक (निशानेबाजी) : मनीष ने जीता स्वर्ण, सिंहराज को मिला रजत (लीड-1)
टोक्यो:
टोक्यो पारालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। यहां पी4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएच1 में मनीष नरवाल ने स्वर्ण पदक और सिंहराज अदाना ने रजत पदक जीतकर देश का नाम ऊंचा किया है।मनीष ने 218 का स्कोर हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं सिंहराज ने 216.7 के स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया। रूस पैरालंपिक समिति (आरपीसी) के सर्गे मालिशेव ने 196.8 का स्कोर कर कांस्य पदक जीता।
सिंहराज इससे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीत चुके हैं। मनीष और सिंहराज के पदक जीतने के साथ ही भारत ने इस पैरालंपिक में अबतक 15 पदक अपने नाम कर लिए हैं।
19 वर्षीष मनीष सातवें और सिंहराज क्वालीफिकेशन में चौथे स्थान पर थे। लेकिन इन दोनों निशानेबाजों ने फाइनल में बेहतरीन शॉट लगाया और शीर्ष दो स्थान पर अपना कब्जा जमाया। मनीष ने फाइनल में विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।
मनीष और सिंहराज ने जिआओलोंग और यांग चाओ की चीनी जोड़ी को चौथी सीरीज में पछाड़ा। चीनी निशानेबाजों ने क्रमश: 7.5 और 8.7 का शूट किया। मालिशेव ने 21वें टर्न में 6.9 का स्कोर किया और मनीष ने 10 तथा सिंहराज ने 9.2 का स्कोर कर शीर्ष दो स्थान पर कब्जा जमाया।
भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अबतक तीन स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 15 पदक अपने नाम कर लिए हैं।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी