पैरालंपिक (निशानेबाजी) : मनीष ने जीता स्वर्ण, सिंहराज को मिला रजत (लीड-1)

पैरालंपिक (निशानेबाजी) : मनीष ने जीता स्वर्ण, सिंहराज को मिला रजत (लीड-1)

पैरालंपिक (निशानेबाजी) : मनीष ने जीता स्वर्ण, सिंहराज को मिला रजत (लीड-1)

author-image
IANS
New Update
Paralympic hooting

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

टोक्यो पारालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। यहां पी4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएच1 में मनीष नरवाल ने स्वर्ण पदक और सिंहराज अदाना ने रजत पदक जीतकर देश का नाम ऊंचा किया है।

Advertisment

मनीष ने 218 का स्कोर हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं सिंहराज ने 216.7 के स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया। रूस पैरालंपिक समिति (आरपीसी) के सर्गे मालिशेव ने 196.8 का स्कोर कर कांस्य पदक जीता।

सिंहराज इससे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीत चुके हैं। मनीष और सिंहराज के पदक जीतने के साथ ही भारत ने इस पैरालंपिक में अबतक 15 पदक अपने नाम कर लिए हैं।

19 वर्षीष मनीष सातवें और सिंहराज क्वालीफिकेशन में चौथे स्थान पर थे। लेकिन इन दोनों निशानेबाजों ने फाइनल में बेहतरीन शॉट लगाया और शीर्ष दो स्थान पर अपना कब्जा जमाया। मनीष ने फाइनल में विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।

मनीष और सिंहराज ने जिआओलोंग और यांग चाओ की चीनी जोड़ी को चौथी सीरीज में पछाड़ा। चीनी निशानेबाजों ने क्रमश: 7.5 और 8.7 का शूट किया। मालिशेव ने 21वें टर्न में 6.9 का स्कोर किया और मनीष ने 10 तथा सिंहराज ने 9.2 का स्कोर कर शीर्ष दो स्थान पर कब्जा जमाया।

भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अबतक तीन स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 15 पदक अपने नाम कर लिए हैं।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment