/newsnation/media/media_files/2026/02/28/pak-vs-sl-live-streaming-2026-02-28-14-53-35.jpg)
PAK VS SL Live Streaming
PAK VS SL Live Streaming: टी-20 विश्व कप 2026 का 50वां मुकाबला आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. पल्लेकेले में खेले जाने वाले इस मैच के साथ ही तीसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम डिसाइड हो जाएगी. यदि इस मैच को पाकिस्तान की टीम बड़े अंतर से जीतती है, तो वो सेमीफाइनल में पहुंचेगी और वहीं अगर श्रीलंका जीतेगा, तो न्यूजीलैंड की टीम खुद ब खुद ही सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. तो आइए जानते हैं कि आज का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? इस मैच को लाइव कहां देख सकेंगे.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला मैच आज शाम 7 बजे से शुरू होगा. इस मैच से पहले टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.
कहां लाइव देख सकेंगे मैच?
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले मैच को आप आराम से घर पर टीवी और मोबाइल पर देख सकेंगे. क्रिकेट फैंस इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव देख पाएंगे. वहीं, मोबाइल और डिजिटल यूजर्स इस मैच को जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे.
वेदर रिपोर्ट
आज पल्लेकेले के मौसम की बात करें तो, एक्यूवेदर के अनुसार, इस मैच के दिन पल्लेकेले में बारिश की बहुत कम उम्मीद है. शाम 7 बजे तक बारिश होने की कोई भी आशंका नहीं है. आज यहां का टेम्परेचर 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. वहीं ह्यूमिडिटी 48% के आसपास रहेगा. इस मैदान पर हवा 6 KM/H से चलने की उम्मीद है. ऐसे में पाकिस्तान श्रीलंका का पूरा मैच फैंस को देखने के लिए मिलने की उम्मीद है.
A Kandy contest to savour as Pakistan strive for a #T20WorldCup semi-final spot and Sri Lanka aim to end their campaign on a high 👊
— ICC (@ICC) February 28, 2026
Tournament broadcast details 📲 https://t.co/NPykWM7qqYpic.twitter.com/ZtRSj5Bs6y
पाकिस्तान-श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.
श्रीलंका: पथुम निस्सांका, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), चरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीकशाना, दिलशान मदुशंका.
ये भी पढ़ें:IND vs WI: ईडन-गार्डन्स पर कैसा है टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड? आंकड़ों पर डालिए एक नजर
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us