/newsnation/media/media_files/2026/02/21/new-zealand-vs-pakistan-2026-02-21-11-09-32.jpg)
New Zealand vs Pakistan Photograph: (AFP)
PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम आज मिचेल सेंटरन की न्यूजीलैंड से भिड़ने वाली है. इन दोनों टीमों के बीच श्रीलंका में आज सुपर-8 का पहला मुकाबला खेला जाने वाले हैं. इस मैच में बारिश का आसार है. अगर न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 41वें मुकाबले में बारिश खलल डालती है और ये मैच बारिश के चलते धुल जाता है तो किस टीम को फायदा होगा और किस टीम को मुकसान होगा. आइए इस बारे में जातने हैं.
पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच में बारिश बनेगी विलेन
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 21 फरवरी यानी आज कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7: 00 बजे से खेला जाने वाला है. इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. कोलंबो में भारी बारिश के आज आसार है. ऐसे में अगर ये मैच बारिश के चलते रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ेगा.
बारिश के चलते रद्द हुआ मैच तो किसे होगा फायदा
ये मैच अगर बारिश की वजह रद्द हो गया तो न्यूजीलैंड से ज्यादा पाकिस्तान को नुकसान होगा. इन दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज में 3-3 मैच जीतकर कर 6 अंक कमाए थे. पर पाकिस्तान का नेट रनरेट न्यूजीलैंड से कम था. ऐसे में जब बात सेमीफाइनल में पहुंचने की आएगी तो रनरेट अहम भूमिका निभाएगी. न्यूजीलैंड का नेट रनरेट 1.227 है जबकि पाकिस्तान का नेट रनरेट 0.976 है.
🚨 PAKISTAN v NEW ZEALAND - WEATHER UPDATE 🚨
— Rayham (@RayhamUnplugged) February 20, 2026
- There is a 70% chance of rain during the Pakistan vs New Zealand Super 8 game.
- Rain could spoil the game between Pakistan and New Zealand, and unfortunately, we might see a washout as well. (BBC Weather) pic.twitter.com/BOWZuMwqQZ
क्या कहती है मौसम रिपोर्ट
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, कोलंबो में आज यानी 21 फरवरी (रविवार) को तेज गरज के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है. रात के समय में कोलंबो में 75% बारिश होने की संभावना है. यहां दोपहर 1 से 3 बजे तक मौसम खराब रहने की उम्मीद है. शाम को 7 बजे ये मैच शुरू होगा. इस पूरे मैच में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावनाएं हैं.
The wait is over and the stakes just got higher! 🤩
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 21, 2026
The resilient Kiwis go against mercurial Pak in a Do-or-Die match at Colombo. 🏟️
Who claims this Super 8 opener?
ICC Men's #T20WorldCup SUPER 8 👉 #NZvPAK | SAT, 21 FEB, 6 PM pic.twitter.com/bvB32CepYb
ये भी पढ़ें :BAN vs PAK: पाकिस्तान और बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप के बीच किया बड़ा ऐलान, जानिए क्या है पूरा मामला
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us