/newsnation/media/media_files/2026/02/21/ind-vs-sa-super-8-pitch-report-2026-02-21-20-26-57.jpg)
IND vs SA Super-8 Pitch Report Photograph: (AFP)
PAK vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया है. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना वाला सुपर-8 का मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया है. दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया गया है. कोलंबो में हो रही लगातार बारिश की वजह से मैच को रद्द करने का फैसला किया. हालांकि टॉस हुआ था, लेकिन मैच शुरू नहीं हो सका.
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को मिला 1-1 प्वाइंट
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में खेला जाना था. इस मैच के लिए टॉस हो चुका था. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन इसके बाद लगातार हो रही बारिश की वजह से मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका. काफी इंतजार करने के बाद बिना एक भी गेंद फेंके मैच रद्द हो गया. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट मिला है.
बता दें कि इससे पहले ग्रुप स्टेज में भी पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच खेला जाने वाला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जिसकी वजह से पाकिस्तान को एक अंक मिला और उसने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया. कोलंबो में खेले जाने वाले आगे के सुपर-8 मैचों में भी बारिश विलेन बन सकती है.
New Zealand and Pakistan share points after rain has the final say in the first #T20WorldCup Super 8 contest.
— ICC (@ICC) February 21, 2026
📝: https://t.co/IDrbJnSgnWpic.twitter.com/z25oocbEly
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के लिए अहम होगा बचे दोनों मैच
सुपर-8 का मैच रद्द होने से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों टीमों को लग रहा होगा कि 1-1 अंक का नुकसान हो गया, क्योंकि जो भी टीम इस मैच में जीतती, उसे 2 अंक मिल जाते, लेकिन अब 1-1 अंक मिलने से टीमों के समीकरण बदल जाएगा. सुपर-8 में सभी टीमों को 3-3 मुकाबला खेलने हैं. यानी पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का अभी 2-2 मैच बचा हुआ है. ये बचे मैच दोनों टीमों के लिए अहम होगा. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमें बचे दोनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगी. अब देखने वाली बात होगी कि ये दोनों टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब होती हैं या नहीं.
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: सुपर-8 में कितने मैच जीतने पर मिल जाएगी सेमीफाइनल की टिकट? देखें पूरा समीकरण
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us