आज कितने बजे शुरू होगा इंग्लैंड और पाकिस्तान मैच? जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन

PAK VS ENG: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में आज पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच अहम मुकाबला खेला जाने वाला है. आइए जानते हैं ये मैच आप कहां लाइव देख सकते हैं?

PAK VS ENG: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में आज पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच अहम मुकाबला खेला जाने वाला है. आइए जानते हैं ये मैच आप कहां लाइव देख सकते हैं?

author-image
Sonam Gupta
New Update
PAK VS ENG live streaming

PAK VS ENG live streaming

ENG VS PAK: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें आज इंग्लैंड और पाकिस्तान की भिड़ंत होने वाली है. ये मैच पल्लेकेले में खेला जाएगा, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है. सुपर-8 में पाकिस्तान का पहला मैच बारिश में धुल गया था, जबकि इंग्लैंड सुपर-8 में अपने पहले मैच में श्रीलंका को हराकर आ रही है. ऐसे में आज एक हाईवोल्टेज मैच देखने को मिल सकता है. 

Advertisment

कितने बजे शुरू होगा मैच?

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला मैच आज शाम 7 बजे से शुरू होगा. इस मैच से पहले टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.

कहां लाइव देख सकेंगे मैच?

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच को आप आराम से घर पर टीवी और मोबाइल पर देख सकेंगे. क्रिकेट फैंस इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव देख पाएंगे. वहीं, मोबाइल और डिजिटल यूजर्स इस मैच को जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे. 

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड (ENG vs PAK Head to Head)

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कुल 3 मैच खेले गए हैं. यहां पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुई है. पाकिस्तान को 1 भी मैच में जीत नहीं मिली है, जबकि इंग्लैंड ने 3 बार पाकिस्तान पर जीत दर्ज की है. अब इंग्लैंड अपने आंकड़ों को टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ 4-0 करना चाहेगी.

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इंग्लैंड ने हाईएस्ट स्कोर 185 बनाया है. जबकि पाकिस्तान का इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में हाईएस्ट स्कोर 147 है और लोएस्ट स्कोर 137 है. अब इंग्लैंड पाकिस्तान के खिलाफ अपने आंकड़े सुधाकर इसे और बेहतर करना चाहेगी. 

ये भी पढ़ें:वेस्टइंडीज की जीत से टीम इंडिया को हुआ नुकसान, सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब करना होगा ये काम

T20 World Cup PAK vs ENG
Advertisment