/newsnation/media/media_files/2026/02/23/pak-vs-eng-2026-02-23-17-00-30.jpg)
PAK vs ENG Photograph: (AFP)
PAK vs ENG: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का मैच 24 फरवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमें पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट में आमने-सामने होंगी. पाकिस्तान और इंग्लैंड दोनों टीमें सुपर-8 में अपना दूसरा मैच खेलने उतरेगी. पाकिस्तान के लिए अहम मैच काफी अहम होगा. वहीं इंग्लैंड की टीम भी पूरी तैयारी के साथ उतरेगी, तो चलिए जानते हैं कि पाकिस्तान और इंग्लैंड का मैच कब शुरू होगा और इसका लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकेंगे.
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना वाला सुपर-8 का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जिसके बाद दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट्स मिला. यानी पाकिस्तान के पास एक प्वाइंट है. अब सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है, तो पाकिस्तान को यह मैच जीतना होगा. वहीं इंग्लैंड की टीम ने सुपर-8 के अपने पहले मैच में श्रीलंका को हराया था. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है.
कितने बजे से शुरू होगा पाकिस्तान और इंग्लैंड का मैच
पाकिस्तान और इंग्लैंड का सुपर-8 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. जबकि इससे आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर होंगे. पाकिस्तान और इंग्लैंड का मैच फैंस TV पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर फैंस अलग-अलग भाषाओं में मैच का लुफ्त उठा सकते हैं. वहीं मोबाइल पर जियो हॉटस्टार पर फैंस ऑनलाइन मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
पाकिस्तान और इंग्लैंड का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड:
पाकिस्तान का स्क्वाड: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.
इंग्लैंड का स्क्वाड: हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बेंटोन, जोस बटलर, बेन डकेट, फिल साल्ट, जैकब बेथेल, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, जैमी ओवरटन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग, ल्यूक वुड.
यह भी पढ़ें: IND vs SA: सुपर-8 में टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकता है जिम्बाब्वे का ये ओपनर, अब तक एक भी बार नहीं हुआ OUT
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us