/newsnation/media/media_files/2026/02/14/nz-vs-sa-2026-02-14-20-18-17.jpg)
NZ vs SA Photograph: (AFP)
NZ vs SA: न्यूजीलैंड को साउथ अफ्रीका के हाथों आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 24वें मैच में 7 विकेट से हार मिली है. इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए. साउथ अफ्रीका ने जीत के लिए मिले 176 रनों के लक्ष्य को 17.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत में एडन मार्कराम और मार्को जानसेन ने अहम भूमिका निभाई.
साउथ अफ्रीका की तूफानी शुरुआत
न्यूजीलैंड से जीत के लिए मिले 181 रनों की लक्ष्य का पीछा करने साउथ अफ्रीका की ओर से क्विंटन डी कॉक और एडन मार्कराम पारी की शुरुआत करने के लिए आए. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.4 ओवर में 62 रन जोड़े. टीम को पहला झटका डी कॉक के रूप में लगा. वो 14 बॉल में 3 चौके और 1 छक्के के साथ 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे. अफ्रीका ने 6 ओवर के पावर प्ले में 1 विकेट खोकर 83 रन बनाए.
Into the death! ☠️#TheProteas tighten their grip on the contest, advancing to 148/3 after 15 overs. 🔥🏏
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) February 14, 2026
Just 28 runs needed from the final 30 balls as we head into a thrilling finish. 👏🇿🇦#Unbreakable#T20WorldCuppic.twitter.com/5Pxg3rIBsj
एडन मार्कराम ने बल्ले से उगली आग
साउथ अफ्रीका के लिए शुरुआत से ही कप्तान एडन मार्कराम ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने 19 बॉल में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके साथ ही वो न्यूजीलैंड के खिलाफ सबते तेज टी20 अर्धशतक लगाने वाले साउथ अफ्रीका के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं. जबकि ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस मैच में मार्कराम ने 50 बॉल में 10 चौके और 6 छक्कों के साथ नाबाद 70 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई.
इन बल्लेबाजों ने भी दिया योगदान
एडन मार्कराम के अलावा टीम के लिए रियान रिकेल्टन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 21-21 रनों की पारी खेली, जबकि डेविड मिलर ने 20 रनों का योगदान दिया. न्यूजीलैंड के लिए जेम्स नीशम, रचिन रविंद्र और लॉकी फर्ग्यूसन ने 1-1 विकेट हासिल किया.
Halfway through the first innings! ⏳️
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) February 14, 2026
New Zealand move to 92/4 after 10 overs. 🏏#TheProteas have controlled the middle phase well and will look to build on that pressure heading into the back end. 🇿🇦#Unbreakablepic.twitter.com/CXK5BZ0C8P
मार्को जानसेन ने गेंद से बिखेरा जलवा
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के लिए फिल एलन ने 31 रनों की पारी खेली. टीम के लिए चैपमैन ने 26 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ 48 रनों की पारी खेली. तो वहीं डेरिल मिशेल ने 23 बॉल में 2 चौके और 1 छक्के के साथ 32 रनों की पारी खेली. साउथ अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए.
T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज 50 (गेंदों के हिसाब से)
- 14 अभिषेक शर्मा गुवाहाटी 2026
- 15 शिवम दुबे विजाग 2026
- 19 एडेन मार्करम अहमदाबाद 2026
ये भी पढ़ें : IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में होगा हैंडशेक? कप्तान सलमान ने दिया इन सवालों पर बड़ा बयान
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us