/newsnation/media/media_files/2026/02/27/nz-vs-eng-toss-update-2026-02-27-18-29-53.jpg)
NZ vs ENG TOSS update
NZ vs ENG TOSS Update: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का अहम मुकाबला आज न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में जब टॉस के लिए सिक्का उछला, तो न्यूजीलैंड के पक्ष में गिरा. जहां, कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला कर लिया है. नतीजन, इंग्लैंड की टीम पहले गेंदबाजी करने मैदान पर उतरेगी. आइए जानते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में किन खिलाड़ियों को मौका मिला है.
टॉस पर क्या बोले दोनों कप्तान?
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, हम भी टॉस जीतकर बैटिंग भी करते. पिछली रात का गेम देखा और यहाँ स्पिन हो रही थी. वे एक ज़बरदस्त टीम हैं. अगर हम उन्हें हरा सकें और उन्हें बाहर करने की कोशिश कर सकें, तो यह बहुत अच्छा होगा। मुझे लगता है कि हमने पूरे कॉम्पिटिशन में ज़बरदस्त फील्डिंग की. पिछले गेम में मिस-एग्ज़िक्यूशन हुआ था. मुझे लगता है कि मैं नंबर तीन पर ही रहूंगा. जेमी ओवरटन बाहर हैं, रेहान अहमद अंदर हैं.
मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर कहा, हम पहले बैटिंग करेंगे. अगर आपको WC जीतना है तो आपको गेम जीतने होंगे. पिछली रात इस विकेट पर रन बनाना अच्छा लगा. हम जानते हैं कि यह क्या करने वाला है. यह वैसा ही लग रहा है. पिछला गेम अच्छा लग रहा था और जितना हमने सोचा था उससे अधिक स्पिन हुआ. अगर यह फ़्लैट है, तो उसी हिसाब से एडजस्ट करना होगा. आप डाइमेंशन को अपने फेवर में इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं. सेम टीम.
A blockbuster clash awaits! 🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 27, 2026
Will New Zealand win & book their place in the semi-finals? Or will England continue their dominant run in the Super 8? 👇✍️
ICC Men’s #T20WorldCup 👉 #ENGvNZ | Super 8 | FRI, 27 Feb | 6 PM pic.twitter.com/L2vRIF9yeX
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन
ये भी पढ़ें: फाफ डु प्लेसिस ने की भविष्यवाणी, बताया किन 2 टीमों के बीच खेला जाएगा टी-20 विश्व कप का फाइनल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us