श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप चोटिल, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर
गुरुसिंघा ने कहा है कि प्रदीप को ग्रेड-1 की हैमस्ट्रिंग इंजुरी है और इससे उबरने में उन्हें कम से कम दो सप्ताह लग जाएंगे।
नई दिल्ली:
श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण भारत के साथ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। प्रदीप श्रीलंका के दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जो चोटिल होकर सीरीज से बाहर हुए हैं। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान असेला गुणारत्ने चोटिल हो गए थे। वह सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
असेला जहां स्लिप में कैच लपकने के प्रयास में चोटिल हुए थे वहीं प्रदीप को गेंदबाजी के दौरान चोट लगी। श्रीलंकाई टीम के मैनेजर असांका गुरुसिंघा ने प्रदीप को सीरीज से बाहर होने की पुष्टि की है।
गुरुसिंघा ने कहा है कि प्रदीप को ग्रेड-1 की हैमस्ट्रिंग इंजुरी है और इससे उबरने में उन्हें कम से कम दो सप्ताह लग जाएंगे। अब श्रीलंका को यह टेस्ट मैच 10 खिलाड़ियों के साथ पूरा करना होगा। गॉल टेस्ट भी उसने 10 खिलाड़ियों के साथ समाप्त किया था।
यह भी पढ़ें: Ind Vs SL: श्रीलंका से दूसरे टेस्ट मैच में आर अश्विन ने किया ये कारनामा, तोड़ा हरभजन सिंह का रिकॉर्ड
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां