न्यूजीलैंड क्रिकेट ने की राष्ट्रमंडल खेलों के लिए नई टीम की घोषणा
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने की राष्ट्रमंडल खेलों के लिए नई टीम की घोषणा
ऑकलैंड:
न्यूजीलैंड ने बर्मिघम में अगले महीने होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए नई महिला क्रिकेट टीम की घोषणा की। इसमें चार महिला खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करने जा रही हैं।एमी सैटरथवेट का नाम न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) द्वारा जारी कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों की लिस्ट में नहीं है। इस बारे में जब सैटरथवेट को पता चला, तो उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी।
केटी मार्टिन, ली ताहुहू, फ्रेंकी मैके और लेह कास्पेरेक जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी एनजेडसी की लिस्ट से बाहर रही।
लिस्ट में बल्लेबाज जॉर्जिया प्लिमर, स्पिनर ईडन कार्सन और विकेटकीपर इजी गेज और जेस मैकफैडेन सभी को शामिल किया गया है। वहीं अनुभवी कप्तान सोफी डिवाइन को एक बार फिर न्यूजीलैंड की कप्तानी के तौर पर नामित किया गया है।
डिवाइन ने कहा कि वह 1998 में कुआलालंपुर में खेले गए पुरुषों के 50 ओवर के मैच के बाद, राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को डिवाइन के हवाले से कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों जैसे वैश्विक आयोजन में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला क्रिकेट टीम बनना वास्तव में एक सम्मान की बात है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट के सीईओ डेविड व्हाइट का मानना है कि राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट को फिर से शामिल करना महिलाओं के खेलों को बढ़ावा देने का एक शानदार मौका है।
राष्ट्रमंडल खेल 29 जुलाई को एजबेस्टन में शुरू होंगे।
न्यूजीलैंड टीम में सूजी बेट्स, ईडन कार्सन, सोफी डिवाइन, लॉरेन डाउन, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, हेले जेन्सेन, फ्रैन जोनास, जेस केर, अमेलिया केर, रोजमेरी मैयर, जेस मैकफैडेन, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे जैसी दमदार खिलाड़ी शामिल हैं।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
-
Riddhima Kapoor: पापा ऋषि कपूर की आखिरी कॉल नहीं उठा पाईं रिद्धिमा कपूर, आज तक है अफसोस
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी