NEP vs SCOT: नेपाल ने जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना सफर किया खत्म, स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया

NEP vs SCOT: नेपाल ने जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना सफर खत्म किया है. अपने आखिरी मैच में नेपाल ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हरा दिया है.

NEP vs SCOT: नेपाल ने जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना सफर खत्म किया है. अपने आखिरी मैच में नेपाल ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हरा दिया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
SCOT vs NEP

SCOT vs NEP Photograph: (AFP)

NEP vs SCOT: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल ने शानदार जीत के साथ अपना सफर खत्म किया है. वहीं स्कॉटलैंड का सफर इस टूर्नामेंट में हार के साथ खत्म हुआ है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में नेपाल ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 170 रन बनाए थे. जवाब में नेपाल ने 7 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. नेपाल के लिए दीपेंद्र ऐरी ने शानदार फिफ्टी लगाया. 

Advertisment

नेपाल ने की थी अच्छी शुरुआत

स्कॉटलैंड के लिए 171 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की शुरुआत अच्छी रही थी. नेपाल ने 74 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया. कुशल भुरटेल 35 गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका और 4 छक्का निकला. इसके बाद आसिफ शेख 27 गेंद 2 चौके की मदद से 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 

दीपेंद्र सिंह ऐरी ने लगाया शानदार अर्धशतक

वहीं कप्तान रोहित पौडेल कुछ खास नहीं कर पाए और 14 गेंद पर 16 रन बनाकर चलते बने, लेकिन इसके बाद दीपेंद्र ऐरी और गुलसन झा ने नेपाल की पारी को संभाला और शानदार अर्धशतकीय साझेदारी की. दोनों खिलाड़ी नेपाल को जीत दिलाकर नाबाद लौटे. दीपेंद्र ऐरी ने 23 गेंदों पर 50 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका और 3 छक्का निकला. वहीं गुलसन झा 17 गेंद पर नाबाद 34 रन बनाए. 

ऐसी रही स्कॉटलैंड की बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 7 विकेट पर 171 रन बनाए. स्कॉटलैंड के लिए माइकल जोन्स ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौका और 3 छक्का शामिल रहा. जॉर्ज मुन्सी 29 गेंद पर 27 रन बनाए. वहीं ब्रैंडन मैकमुलन 25 रन बनाए. नेपाल के लिए सोमपाल कामी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए. जबकि नंदा यादव ने 2 विकेट चटकाए. वहीं कप्तान रोहित पौडेल और कुशल भुरटेल को 1-1 सफलता मिली. 

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026: सुपर-8 में भारत के सामने कौन है सबसे मजबूत टीम? इस दिन भिड़ेगी टीम इंडिया

T20 world Cup 2026
Advertisment