logo-image

नट शिवर बनी आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022

नट शिवर बनी आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022

Updated on: 26 Jan 2023, 06:50 PM

नई दिल्ली:

इंग्लैंड की आलराउंडर नट शिवर ने तीनों फॉर्मेट में अपने निरंतर प्रदर्शन की बदौलत आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 के लिए रेचेल हेहो फ्लिंट अवार्ड जीत लिया है। शिवर यह सम्मान जीतने वाली इंग्लैंड की तीसरी खिलाड़ी बन गयी हैं। उनसे पहले यह सम्मान चार्लोट एडवर्डस (2008) और क्लेयर टेलर (2009) ने जीता था।

शिवर ने इस पुरस्कार की होड़ में भारत की स्मृति मंधाना, न्यूजीलैंड की लेग स्पिन आलराउंडर एमेलिया केर और ऑस्ट्रेलिया की ओपनर बेथ मूनी को पीछे छोड़ा। मंधाना ने 2021 और 2018 में यह पुरस्कार जीता था।

तेज गेंदबाजी आलराउंडर शिवर ने वर्ष में तीनों फॉर्मेट में 33 मैचों में 1346 रन बनाने के अलावा 22 विकेट लिए। इससे पहले उन्होंने 2022 के लिए महिला वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता था।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.