11 चौके 5 छक्के, USA के गेंदबाजों पर बरसा ये भारतीय बल्लेबाज, महज इतनी गेंदों में जड़ दिया शतक

IND A VS USA: अमेरिका के साथ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच में भारत की ओर से ओपनिंग करने आए बल्लेबाज ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शतक लगा दिया है.

IND A VS USA: अमेरिका के साथ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच में भारत की ओर से ओपनिंग करने आए बल्लेबाज ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शतक लगा दिया है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
Narayan Jagadeesan made century in warm up match against usa ahead of t20 world cup 2026

Narayan Jagadeesan made century in warm up match against usa ahead of t20 world cup 2026

IND A VS USA: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले अमेरिका की टीम इंडिया ए के साथ वॉर्म-अप मैच खेल रही है. इस मैच में अमेरिका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. जहां, ओपनिंग करने आए नारायण जगदीशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगा दिया है. इस शतक की बदौलत भारतीय टीम ने बोर्ड पर 238  रन लगा दिए और अमेरिका के सामने एक बड़ा लक्ष्य रखा है.

Advertisment

N जगदीशन ने लगाया शतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से प्रियांश आर्या और नारायण जगदीशन ओपनिंग करने के लिए मैदान पर उतरे. प्रियांश आर्या तो जल्दी आउट हो गए, लेकिन जगदीशन क्रीज पर डटे रहे. उन्होंने अमेरिका के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और एक तूफानी शतक लगाया. जगदीशन ने 49 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और 55 गेंदों पर 104 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 5 छक्के निकले. उनका स्ट्राइक रेट 189.09 रहा.

भारत ने दिया 234 रनों का लक्ष्य

अमेरिका के साथ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच में टॉस हारकर इंडिया ए की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी. भारत की ओर से ओपनिंग करने आए प्रियांश आर्य 13 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं, इंजरी से वापसी कर रहे तिलक वर्मा ने 24 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 158.33 का रहा. नारायण जगदीशन ने 104 रनों की शतकीय पारी खेली. वहीं, कप्तान आयुष बडोनी ने 26 गेंदों पर 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए.

ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी के पास है यूथ ODI में सबसे अधिक रन बनाने का मौका, जानिए नंबर-1 से हैं कितने रन दूर?

n jagadeesan
Advertisment